{"_id":"5a1ac5244f1c1ba7668b66ac","slug":"11511703844-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उग्र होती गई भीड़, देखती रह गई पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उग्र होती गई भीड़, देखती रह गई पुलिस
Updated Sun, 26 Nov 2017 07:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
साइड स्टोरी---लाइव
उग्र होती गई भीड़, देखती रह गई पुलिस
साढ़े चार घंटे के चक्का जाम में फंसे हजारों लोग
पुलिस ने चुस्ती दिखाई होती तो जिंदा होती गुड़िया
परिजनों और ग्रामीणों ने की सीबीआई जांच की मांग
सुरेश तोमर
पांवटा साहिब (सिरमौर)।
पुरूवाला की लड़की की गुमशुदगी और फिर लाश मिलने से खफा ग्रामीणों को गुस्सा खाकी भी काबू नहीं कर पाई। भीड़ उग्र होती गई और पुलिस देखती रह गई। हालांकि, लगभग साढ़े चार घंटे के बाद प्रदर्शनकारी सड़क से हटे। एनएच पर चक्का जाम करने वाले ग्रामीणों का आरोप है कि जितनी तेजी अल्टीमेटम देने के बाद दिखाई गई, उतनी ही तेज मामला दर्ज करने में दिखाई होती तो शायद आज उनकी गुड़िया...जिंदा होती। परिजनों और ग्रामीणों ने मामले की सीबीआई से जांच करवाने की मांग की है।
देहरादून से पांवटा कालाअंब एनएच -7 मार्ग पर रविवार को पुरुवाला में आक्रोशित ग्रामीणों ने चक्का जाम कर दिया। सुबह 11 बजे से दोपहर 3.38 मिनट तक एनएच जाम रखा। इस दौरान छोटे दोपहिया वाहनों को भी नहीं जाने दिया गया। इससे पुुरुवाला में कई किलोमीटर तक सैकड़ों वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हजारों लोग इस जाम में फंसे। नौकरी पेशा लोग दफ्तर नहीं पहुंच पाए। बसों में सवार यात्रियों को कई घंटे के जाम से परेशानी उठानी पड़ी।
दोपहर करीब 1.25 बजे मालवा पातलियों की तरफ से मौके पर दमकल विभाग का वाहन पहुंचा। सड़क में प्रदर्शनकारियों ने टायर जलाने शुुरू कर किए। किसी ने मौके से सूचना दे दी। इसके बाद दमकल वाहन मौके पर पहुंचा। सैकड़ों ग्रामीण हाथों में डंडे व पत्थर लेकर वाहन चालक के समीप पहुंचे। कुछ तोडफ़ोड़ करने को उकसाने लगे व वाहन चालक से गाली गलौच करने लगे।
विज्ञापन
दमकल वाहन के चालक को भी बाहर खींचने के प्रयास किए लेकिन समय रहते पुलिस जवानों ने मोर्चा संभाल लिया। इसके बाद गुस्साई भीड़ में शामिल लोगों ने आरोपी युवक के चाचा की क्लीनिक पर पथराव किया। भीड़ को काबू करने व एनएच खुलवाने को एसपी सिरमौर रोहित मालपानी, डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान, विधायक चौधरी किरनेश जंग व पूर्व सीपीएस सुखराम चौधरी मौके पर पहुंचे। महिलाओं समेत भड़के ग्रामीणों को शांत करवाने के प्रयास भी किए।
------------सुरेश तोमर