फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   एसटी मसले से आपति नहीं, हमारा हक यथावत रहे

एसटी मसले से आपति नहीं, हमारा हक यथावत रहे

Fri, 03 Nov 2017 11:39 PM IST
Updated Fri, 03 Nov 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
एसटी मसले से आपति नहीं, हमारा हक यथावत रहे
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कालाअंब (सिरमौर)।
जनपद सिरमौर में हाटी व गुर्जर समुदाय जनजातीय आरक्षण के मुद्दे को लेकर गुज्जर कल्याण सभा का एक प्रतिनिधिमंडल केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड़्डा से मिला। गुज्जर नेताओं का कहना है कि उन्हें साढ़े सात फीसदी जो आरक्षण मिला है, उसे बांटने की कोशिशें हो रही हैं। हाटी समुदाय को आरक्षण दिए जाने पर गुर्जर समुदाय को कोई आपत्ति नहीं है लेकिन जो उनका साढ़े सात फीसदी आरक्षण है उसमें किसी अन्य को सम्मिलित करके उनका हक न छीना जाए।


गुर्जरों का कहना है कि हाटी समुदाय को सरकार राजस्थान की तर्ज पर विशेष पिछड़ा वर्ग में भी आरक्षण दे सकती है। गुर्जर समाज कल्याण परिषद के प्रधान हंसराज, युवा गुज्जर समाज कल्याण संघ के प्रधान रवि कुमार ने बताया कि गिरिपार क्षेत्र की जनसंख्या 7.8 लाख है और दो विधानसभा क्षेत्रों रेणुका व पच्छाद के लोग इसमें शामिल हैं। यह परिवार अधिकांश स्वर्ण जातियों के हैं।
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि जनजातीय दर्जा मांगने वाले हाटी समुदाय के पास चूने के पत्थर की खानें, सेब के बगीचे, कृषि योग्य भूमि है और प्रशासनिक सेवाओं में भी तैनात हैं। जबकि, गुर्जर समाज भूमिहीन, घुमंतू, यायावर कबीलों व गोपालक हैं। इस समाज के लोगों की संख्या प्रशासनिक सेवाओं में दहाई के एक अंक को भी पार नहीं करती। अधिकांश गुर्जर समाज के लोग अपने मवेशियों के साथ वर्ष में दस महीने पलायन करके यमुना, सतलुज व गंगा के किनारे रहते हैं। आय के कोई भी साधन नहीं है। धौलाकुआं में प्रधानमंत्री की जनसभा के दौरान गुर्जर समुदाय के लोग मसले को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी से मिले और हाटी समुदाय को जनजातीय दर्जा दिए जाने के विरोध में ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन



युवा गुज्जर समाज कल्याण संघ के प्रधान रवि कुमार व हंसराज ने बताया कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने उनकी बात को सुना और आश्वासन दिया कि गुज्जर समाज के 7.5 फीसदी के आरक्षण के साथ छेड़छाड़ नहीं की जाएगी। हाटी समुदाय को 7.5 फीसदी के अतिरिक्त आरक्षण दिए जाने की सिफारिश की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed