{"_id":"59cfdec04f1c1bd9538b52cb","slug":"11506795200-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अजय बहादुर को टिकट देने की पैरवी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अजय बहादुर को टिकट देने की पैरवी
Updated Sat, 30 Sep 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)।
नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष योगेश गुप्ता (सुक्खू) ने हिमफेड के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक अजय बहादुर को टिकट देने की पैरवी की है। शनिवार को नाहन में आयोजित पत्रकार वार्ता में योगेश गुप्ता ने कहा कि अजय बहादुर सिंह एक ईमानदार, कर्मठ नेता हैं। पार्टी के प्रति वह हमेशा से समर्पित रहे हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी हाईकमान का जो भी अंतिम निर्णय होगा, वह उन्हें मंजूर होगा। हाईकमान जिसे भी टिकट देगा वह चुनाव के दौरान उसका पूरा सहयोग करेंगे।
पिछले चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी की हार पर पूछे गए सवाल पर गुप्ता ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी बिंदल इस विधानसभा क्षेत्र में लोगों के लिए नए थे। उधर, हिमफेड के अध्यक्ष अजय बहादुर सिंह से जब टिकट के लिए आवेदन के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के जैसे निर्देश होंगे वह उनका पालन करेंगे। उनके आदेश हुए तो वह टिकट के लिए नाहन विधानसभा क्षेत्र से आवेदन करेंगे।
विज्ञापन
------अजय बहादुर को टिकट देने की पैरवी
सुक्खू ने अजय बहादुर के लिए बुलंद की आवाज