{"_id":"5beb0465bdec2269b262f42d","slug":"111542128741-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्थाई पुल के निर्माण को लेकर प्रशासन ने हाथ किए खड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्थाई पुल के निर्माण को लेकर प्रशासन ने हाथ किए खड़े
Updated Tue, 13 Nov 2018 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेणुका मेले में ददाहू से तीर्थ स्थल तक मुफ्त करें सफर
जिला प्रशासन ने लोगों की सुविधा के लिए लिया निर्णय
अस्थायी पुल के निर्माण के लिए प्रशासन ने हाथ किए खड़े
अमर उजाला ब्यूरो
ददाहू (सिरमौर)। अंतरराष्ट्रीय रेणुका मेले के दौरान इस वर्ष गिरि नदी पर अस्थायी पुल का निर्माण नहीं किया जाएगा। लोनिवि और जिला प्रशासन ने अस्थायी पुल के निर्माण को लेकर अपने हाथ खड़े कर दिए हैं लेकिन, मेला प्रशासन ने लोगों को सुविधा प्रदान करने के लिए ददाहू से रेणुका जी तीर्थ तक दो मुफ्त बसें चलाने का एलान किया है। इन बसों के माध्यम से ही यात्रियों को ददाहू से मेला स्थल तक लाया और ले जाया जाएगा। इन बसों के किराये पर होने वाला खर्च रेणुका विकास बोर्ड वहन करेगा। यहां तक कि बसों के संचालन की बाकायदा जांच की जाएगी, जिसके लिए एक प्रशासनिक अधिकारी को तैनात किया जाएगा। मेले में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए जिला प्रशासन ददाहू में ही वाहनों को पार्क करने की योजना बना रहा है, जिससे वहीं से बसों के माध्यम से यात्रियों को मुफ्त मेला स्थल तक पहुंचाया जा सके। बीते वर्ष भी पुल का निर्माण नहीं हो पाया था, जिससे जिला प्रशासन की किरकिरी हुई थी। साथ ही लोगों को भी भारी परेशानी से दो चार होना पड़ा था। इस बार फिर अस्थायी पुल न बनने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। उधर, उपायुक्त सिरमौर और रेणुका विकास बोर्ड के अध्यक्ष ललित जैन ने बताया कि रेणुका मेले के दौरान लोगों की सुविधा का पूरा ख्याल रखा जाएगा। अस्थायी पुल के निर्माण की बजाय निगम की दो अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। इनमें यात्रियों को मुफ्त यात्रा का लाभ दिया जाएगा। ये बसें यात्रियों को ददाहू से मेला स्थल और मेला स्थल से वापस ददाहू लाने का कार्य करेंगी।