फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   पंप ऑपरेटर कम मैकेनिक में पांवटा के रोहित ने पाया 7वां स्थान

पंप ऑपरेटर कम मैकेनिक में पांवटा के रोहित ने पाया 7वां स्थान

Tue, 10 Jul 2018 10:24 PM IST
Updated Tue, 10 Jul 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
पंप ऑपरेटर कम मैकेनिक में पांवटा के रोहित ने पाया 7वां स्थान
पांवटा के रोहित ने पाया 7वां स्थान
विज्ञापन

पांवटा साहिब (सिरमौर)। कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर हिमाचल प्रदेश की ओर से ली गई पंप आपरेटर कम मैकेनिक का परिणाम घोषित हो गया है। इसमें पांवटा गैलेक्सी आईटीआई के मेधावी रोहित ने प्रदेशभर में सातवां और बीपीएल कैटेगरी में प्रथम स्थान हासिल किया है। तीन अन्य मेधावियों देवेंद्र, विकास और संजीव ने भी मेरिट सूची में स्थान बनाकर पांवटा का नाम रोशन किया है। परिणाम आने पर पांवटा गैलेक्सी आईटीआई में जश्न का माहौल बना रहा। आईटीआई के चेयरमैन राजेंद्र नेगी ने कहा कि 9 जून 2017 को पोस्ट कोड 537 पंप आपरेटर कम मैकेनिक की परीक्षा ली गई थी। इस परीक्षा का परिणाम घोषित हो गया है। इसमें आईटीआई के मेधावी छात्र रोहित ने प्रदेशभर में सातवां स्थान प्राप्त किया है। बीपीएल वर्ग में इस छात्र को प्रदेश भर में अव्वल स्थान मिला है। इसके साथ ही विकास, देवेंद्र और संजीव ने भी मेरिट सूची में स्थान बना कर आईटीआई और सिरमौर का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed