फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   जनहित मुद्दों को गंभीरता से लें अधिकारी: दलीप चौहान

जनहित मुद्दों को गंभीरता से लें अधिकारी: दलीप चौहान

Wed, 25 Apr 2018 11:00 PM IST
Updated Wed, 25 Apr 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
जनहित मुद्दों को गंभीरता से लें अधिकारी: दलीप चौहान
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)। जिला परिषद अध्यक्ष दलीप चौहान ने अधिकारियों को जिप सदस्यों द्वारा उठाए गए जनहित के मुद्दों को गंभीरता से लेने की बात कही। नाहन में आयोजित जिला परिषद की बैठक की अध्यक्षता करते हुए दलीप चौहान ने कहा कि जिस अधिकारी के क्षेत्र में जो समस्याएं आती हैं वह उनका समय पर निपटारा करें ताकि लोगों को इसका लाभ मिले।
इस बैठक में विनय गुप्ता के सवाल पर उन्होंने आबकारी एवं कराधान विभाग को निर्देश दिए कि कालाअंब टोल बैरियर पर ट्रैक्टर मालिकों से निर्धारित शुल्क ही लिया जाए। ज्यादा शुल्क लेने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाए। जिप सदस्य प्रताप चौहान के सवाल पर उन्होंने अधिकारियों को शिलाई में बेहतर पीने के पानी की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शिलाई की प्यास बुझाने के लिए 25 करोड़ की डीपीआर तैयार की गई है जिसे शीघ्र स्वीकृति के लिए सरकार को भेजा जाएगा। इसके अलावा जिप सदस्यों के उठाए गए सवालों के जवाब में क्षेत्रीय प्रबंधक एचआरटीसी और क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी नाहन ने बसों को रात के समय वाया दिल्लीगेट चलाने के निर्देश दिए ताकि यात्रियों को असुविधा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर अन्य जिलों की बसों द्वारा यात्रियों को दो सड़का में उतारे जाने का मुद्दा भी बैठक में छाया रहा। जिस पर जिप अध्यक्ष ने परिवहन विभाग से रात को दोसड़का से नाहन के लिए एक लोकल बस चलाने का आग्रह किया।

इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त आदित्य नेगी, जिला पंचायत अधिकारी एमएस नेगी, जिप उपाध्यक्ष परीक्षा चौहान, विनय गुप्ता, शकुंतला प्रकाश, प्रताप चौहान, बेलमंती पुंडीर, मनीष चौहान, विजय कुमारी, चैन सिंह सहित जिला की पंाच पंचायत समितियों के अध्यक्ष व अन्य सदस्यगण और विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed