{"_id":"5a2d3b074f1c1b76678c0818","slug":"111512913671-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात वाहन ने रौंद दिया 47 वर्षीय व्यक्ति, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अज्ञात वाहन ने रौंद दिया 47 वर्षीय व्यक्ति, मौत
Updated Sun, 10 Dec 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
डेमो इमेज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)।
पांवटा-शिलाई एनएच मार्ग पर राजबन के समीप एक तेज रफ्तारी अज्ञात वाहन ने राह चल रहे व्यक्ति को रौंद दिया। इससे व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। हिट एंड रन के इस मामले में अभी तक पुलिस किसी की गिरफ्तारी नहीं कर सकी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन आरंभ कर दी है। शव को पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है।
जानकारी के अनुसार शनिवार रात को राजबन के समीप सड़क हादसा हुआ। हिट एंड रन मामले में टक्कर के बाद आरोपी ट्रक चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया है। सूचना मिलने पर राजबन पुलिस चौकी से पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।
मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार मृतक 47 वर्षीय व्यक्ति बलबीर सिंह निवासी ग्राम पंचायत बड़वास के ग्राम बिड़पा पांवटा इंडस्ट्री एरिया की इकाई में कामगार कार्यरत था। रविवार रात को इकाई में ड्यूटी देने के बाद करीब नौ बजे वह पांवटा-शिलाई एनएच मार्ग-707 से पैदल जा रहा था। राजबन के समीप ही एक अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। ट्रक चालक राहगीर को रौंद कर वहां से फरार हो गया। दुर्घटना में बलबीर सिंह के सिर, पांव व कमर में गंभीर चोटें आईं। कुछ लोगों ने मौके पर पहुंच कर पुलिस और 108 एंबुलेंस को सूचना दी। घायल को सिविल अस्पताल पांवटा पहुंचाया गया लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। अस्पताल में चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
उधर, डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने पुष्टि की है। डीएसपी ने कहा कि हिट एंड रन का मामला दर्ज कर लिया गया है। बड़वास पंचायत के ग्राम बिड़पा निवासी मृतक बलबीर सिंह(47) की हादसे में मौत हो गई। पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।