{"_id":"5a2d3b014f1c1b9f678c07ec","slug":"111512913665-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाहन में नो पार्किंग में खड़े हो रहे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाहन में नो पार्किंग में खड़े हो रहे वाहन
Updated Sun, 10 Dec 2017 10:40 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा में इस तरह सड़क किनारे खड़े रहते हैं वाहन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)।
सिरमौर जिला के मुख्यालय नाहन शहर में यातायात समस्या गंभीर हो रही है। हजारों वाहनों वाले इस शहर में पार्किंग चंद वाहनों की भी नहीं है। पार्किंग के अभाव में लोग नो-पार्किंग एरिया में भी अपने वाहन खड़े कर रहे हैं जिस पर पुलिस की सख्ती के बावजूद असर नहीं पड़ रहा। हालात यह है कि नो पार्किंग में खड़े वाहन कई बार विकराल यातायात समस्या का भी कारण बन जाते हैं।
नाहन शहर के बाजार में वाहनों का प्रवेश वर्जित है। खासकर बड़ाचौक इलाके में दिन के समय वाहन लेकर नहीं जा सकते लेकिन इस क्षेत्र में अक्सर दो पहिया वाहन सरपट दौड़ते हैं।
जबकि बाजार के दोनों प्रवेशद्वार गुन्नूघाट और दिल्लीगेट पर बाजार को जाने वाले रास्ते पर बैरिकेट लगाए गए हैं। इसी तरह जगह-जगह नो पार्किंग के बोर्ड लगाए गए हैं लेकिन इन्हीं बोर्डों के आसपास वाहन खड़े रहते हैं। कई बार उस क्षेत्र में पुलिस कर्मचारी भी तैनात रहते हैं लेकिन किसी तरह की कार्रवाई नहीं की जाती।
विज्ञापन
चौगान क्षेत्र में भी यलो लाइन से हटकर दूसरी ओर वाहन खड़े करने की रिवायत रहती है। इससे यातायात भी बाधित हो रहा है।
बॉक्स के लिए----
इन स्थानों पर रहती है समस्या
दिल्ली गेट के समीप बड़ा चौक को जाने वाले रास्ते में अक्सर दोपहिया वाहन खड़े रहते हैं। बड़ा चौक और छोटा चौक में भी दोपहर को दोपहिया वाहन पहुंच रहे हैं। जबकि दोपहर को इस इलाके में वाहनों का प्रवेश वर्जित है। इसके अलावा कई बार चौगान के आसपास यलो लाइन के बाहर गाड़ियां खड़ी की जा रही हैं। गुन्नूघाट, डाइट और बस स्टैंड के बाहर भी मनमर्जी से वाहन खड़े किए जा रहे हैं।
--
दोषियों पर की जाती हैं कार्रवाई : एएसपी
एएसपी मोनिका ने कहा कि पुलिस यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों के साथ सख्ती से पेश आ रही है। किसी वाहन के गलत खड़ा होने के कारण यदि यातायात प्रभावित हो रहा है या लोगों को दिक्कतें हो रही हैं तो उस वाहन को क्रेन से उठाया जा रहा है। जबकि गलत पार्किंग पर चालान करने के साथ ही टायर में क्लैंप भी लगाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा है कि यदि कहीं पर भी नियमों की अवहेलना हो रही है तो जागरूक नागरिक इसकी सूचना पुलिस को दे सकते हैं, तुरंत उसका चालान किया जाएगा।