{"_id":"59f9cc024f1c1b6f548ba4d1","slug":"111509542914-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुखाला व सुंदरनगर कालेज की टीमों ने जीते मुकाबले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जुखाला व सुंदरनगर कालेज की टीमों ने जीते मुकाबले
Updated Wed, 01 Nov 2017 07:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
शिलाई (सिरमौर)।
राजकीय महाविद्यालय शिलाई में अंतर महाविद्यालय कबड्डी (पुरुष वर्ग) प्रतियोगिता का बुधवार को आगाज हुआ। कॉलेज के प्राचार्य विश्वजीत बंसल ने प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया। इस मौके पर रिषभ शर्मा बतौर विशेष अतिथि उपस्थित हुए।
अंतर महाविद्यालय कबड्डी प्रतियोगिता में प्रदेश के 25 महाविद्यालयों के प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता का समापन 2 नवंबर को होगा। प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच जुखाला और संगड़ाह कॉलेज के बीच खेला गया। इस रोचक मुकाबले में जुखाला की टीम विजयी रही।
दूसरा मैच सुंदरनगर व चौड़ा मैदान के बीच हुआ। इसमें सुंदरनगर की टीम ने चौड़ा मैदान को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। इससे पूर्व प्रतियोगिता के शुभारंभ मौके पर महाविद्यालय की छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की।
विज्ञापन
इसके बाद मुख्य अतिथि एवं प्रिंसिपल विश्वजीत बंसल ने प्रतिभागी टीमों का मार्गदर्शन किया। उन्होंने कहा कि विपरीत परिस्थितियों में इस प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा है। चुनावी दौर में सभी कॉलेज प्रोफेसरों की ड्यूटी चुनाव में लगी है। साथ ही महाविद्यालयों में परीक्षाओं का भी दौर चल रहा है। विशेष अतिथि रिषभ शर्मा ने अपने संबोधन में खेल को खेल की भावना से खेलने तथा मेहनत व लगन से जीवन में आगे बढ़ने का संदेश दिया।
उन्होंने कहा कि संघर्ष की राह पर चलने वाले ही आगे चलकर महान व्यक्ति बनते हैं। जीवन में सफलता उसको ही मिलती है, जो संघर्षों में जूझता है। इस अवसर पर मुख्य संरक्षक विश्व विद्यालय खेल एवं संस्कृत गतिविधियां समिति डॉ. गोपाल दत्त के अलावा दर्जनों लोग मौजूद रहे।