{"_id":"59cfdebd4f1c1b72548b50f4","slug":"111506795197-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भलौना में शांत उत्सव में उमड़ी आस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भलौना में शांत उत्सव में उमड़ी आस्था
Updated Sat, 30 Sep 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
संगड़ाह (सिरमौर)।
उप तहसील हरिपुरधार के तहत भलौना गांव में शनिवार को शांत उत्सव का आयोजन किया गया। इस धार्मिक अनुष्ठान में लगभग एक दर्जन पंचायतों के हजारों श्रद्धालुओं ने शिरकत की। भलौना गांव में कई दशक बाद शांत का आयोजन किया गया। आस्था के इस पर्व में श्रद्धा व भक्ति की अनूठी झलक देखने को मिली। पूरा गांव दिन भर महासु, शिरगुल व मां भंगाइणी के जयकारों से गूंज उठा।
सुबह मंदिर की छत्त पर खुनेवड़ स्थापित करके मंदिर निर्माण कार्य की आखिरी रस्म को पूरा किया गया। गांव के समीप रखी गई खुनेवड़ की पहले पूजा-अर्चना की गई। उसके बाद ढोल-नगाड़ों की थाप पर झूमते हुए व देवते का लिंबर लगाते हुए लोग खुनेवड़ को मंदिर तक ले आए। निर्धारित समय पर खुनेवड़ को मंदिर के छत पर स्थापित किया गया। खुनेवड़ स्थापित होने के बाद मंदिर में मूर्तियों को स्थापित किया गया। उसके बाद भंडारा शुरू हुआ जिसमें सैकड़ों भक्तों ने शिरकत की।
विज्ञापन
-----शिरगुल-महासू के जयकारों से गूंजा भलौना गांव
भलौना में शांत उत्सव में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़