{"_id":"59a459b14f1c1bd5018b45f5","slug":"111503943089-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस ने दलितों को समझा मात्र वोट बैंक : सांसद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस ने दलितों को समझा मात्र वोट बैंक : सांसद
Updated Mon, 28 Aug 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
राजगढ़ (सिरमौर)। कांग्रेस ने दशकों तक देश में शासन किया लेकिन दलितों के लिए कुछ नहीं किया। यह आरोप सांसद वीरेंद्र कश्यप ने पझौता क्षेत्र के चंदोल में आयोजित दलित स्वाभिमान सम्मेलन में लगाए। उन्होंने कहा कि भाजपा ने राष्ट्रपति पद पर दलित को बिठा कर सम्मान दिया है जबकि कांग्रेस ने दलितों को मात्र वोट बैंक बना कर रखा। सांसद ने कहा कि केंद्र सरकार ने इस वर्ष दलितों के उत्थान के लिए 52 हजार करोड़ का प्रावधान कर रखा है।
विधायक सुरेश कश्यप ने कहा कि सरकार का पांच साल का कार्यकाल निराशाजनक रहा है। पांच वर्षों में उन्होंने लगभग 32 योजनाओं को विधायक प्राथमिकता में डाला है लेकिन प्रदेश सरकार ने उनकी अधिकतर डीपीआर को स्वीकृति ही नहीं दी।
विज्ञापन
प्रदेश भाजपा के महामंत्री चंद्रमोहन ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस राज व रजवाडों की पार्टी है, इसलिए दलितों के बारे में उसकी सोच कैसी होगी। इस मौके पर जिला एससी मोर्चा के अध्यक्ष प्रदीप सहोत्रा, मंडल अध्यक्ष जियालाल कश्यप, मंडल अध्यक्ष व चेयरमैन बीडीसी प्रताप ठाकुर, सुनील ठाकुर, सुरेश ठाकुर, राजपाल, नवीन शर्मा, संजीव वर्मा, रघुवीर सिंह ठाकुर, ओम सिंह ठाकुर, केशवानंद शर्मा, सुखपाल, हितेश, रमेश, राधिका, तारा ठाकुर, रंगीराम भट्टी, शिव कुमार, रीना कश्यप, विष्णुदत्त, श्याम लाल भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
--बाक्स
150 लोगों ने भाजपा की सदस्यता की ग्रहण
दलित सम्मेलन में पच्छाद निर्वाचन क्षेत्र के करीब 150 लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इन सभी लोगों को सांसद ने भाजपा के पटके पहनाकर सम्मानित किया। इसमें राजगढ़ तहसील की शलाना पंचायत के 10 लोग, टाली भुज्जल के पांच, माटलबखोग के दस, कोटी पधोग के सात, देवठी मझगांव के 22, शाया सनौरा के सात, नरेटी भगोट के पांच, जदोल टपरोली के 12 जबकि सराहां तहसील के नारग पंचायत के आठ, शाडिया के दस, कोटला पंजोला के 20, टिक्करी के 15, मानगढ़ के 15 व शरेरा के पांच लोगों शामिल थे।
---कांग्रेस ने दलितों को समझा मात्र वोट बैंक : सांसद
दलित स्वाभिमान सम्मेलन में उमड़ी भीड़, भाजपा गदगद
भाजपा नेताओं के निशाने पर रहीं कांग्रेस सरकार