फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   कार्टून वाली राखियों के दीवाने हुए बच्चे

कार्टून वाली राखियों के दीवाने हुए बच्चे

Wed, 02 Aug 2017 11:10 PM IST
Updated Wed, 02 Aug 2017 11:10 PM IST
विज्ञापन
कार्टून वाली राखियों के दीवाने हुए बच्चे

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
ददाहू (सिरमौर)। भाई-बहन के पवित्र रिश्तों का प्रतीक रक्षाबंधन का त्यौहार नजदीक आते ही बाजार कई तरह की राखियों से सज गए हैं। दुकानों पर 2 रुपये की डोरी वाली राखी से लेकर 500 रुपये की पीतल की चेन वाली राखियां बिक रही हैं। कई तरह की राखियों के बीच बहने अपने भाईयों के लिए कार्टून वाली राखियां खरीदने को अधिक तरजीह दे रही हैं। बहनों के साथ-साथ छोटे भाई भी इन राखियों को खरीदने के लिए विशेष रूप से बाजार आ रहे हैं।
बाजारों में राखियों के साथ-साथ इस बार रक्षाबंधन के लिए आकर्षक गिफ्ट भी रखे हुए हैं। ददाहू बाजार में डोरीमोन, टॉम एंड जैरी, छोटा भीम, गणेशा, स्पाइडरमैन, मिक्की माऊस, एंगरी बर्ड, टेडीबियर, कृष आदि राखियां आकर्षण का केंद्र बनी र्हुइं हैं। हालांकि, बाजारों में हर वर्ष चाइनीज राखियां भी खूब आती थीं लेकिन इस बार दुकानदारों ने इन राखियों से परहेज कर रखा है।
विज्ञापन

रेखा तोमर, सुरेखा देवी, अनुराधा ठाकुर, रेखा गोयल, कविता, भावना व शकुंतला चौहान ने बताया कि रक्षाबंधन का त्योहार उनके व उनके बच्चों के लिए बहुत मायने रखता है। इस दिन का सभी बेसब्री से इंतजार करते हैं। उन्होंने बताया कि बच्चों को कार्टून वाली राखियां खूब भा रही हैं। उधर, राखी विक्रेता मोहित, धनश्याम, पवन, योगेश, दुर्गाराम, रोहित आदि ने बताया कि इस बार बच्चों की पसंद को ध्यान में रखते हुए राखियों को मंगवाया गया है जिसमें विभिन्न पात्रों वाली कार्टून राखियां एवं म्यूजिकल व टिमटिमाती राखियां भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--कार्टून वाली राखियों के दीवाने हुए बच्चे
बाजार में बिक रहीं 2 से 500 रुपये वाली राखी
बच्चों को लुभा रही छोटाभीम, डोरीमोन राखियां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed