{"_id":"597cc2044f1c1b94198b4832","slug":"111501348356-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवाओं ने बनाई ट्रैफिक नियमों पर 8 मिनट की शार्ट फिल्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवाओं ने बनाई ट्रैफिक नियमों पर 8 मिनट की शार्ट फिल्म
Updated Sat, 29 Jul 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)।
नाहन प्रोडक्शन के बैनर तले बनी एक शार्ट फिल्म का शनिवार को एसपी सिरमौर ने विमोचन किया। 8 मिनट की इस शार्ट फिल्म में हेल्मेट की अहमियत पर दृश्य दिखाए गए हैं। राजीव सोढ़ा के निर्देशन में तैयार हुई इस फिल्म में इलू कल्याण, मोनू यादव, गीता कैंथ व इंदरप्रीत साहनी ने किरदार निभाया है।
शहर के आरके स्टूडियो में इस फिल्म का संपादन हुआ है। इस फिल्म को यूट्यूब पर देखा जा सकता है। फिल्म में युवाओं ने यातायात नियमों का पालन करते हुए हेल्मेट की महत्ता पर फोकस किया है। फिल्म में बताया गया है कि हेल्मेट पुलिस या चालान के डर से नहीं पहनना चाहिए बल्कि यह चालक की सुरक्षा के लिए जरूरी है। बिना हेल्मेट के सवारी जान पर भारी पड़ सकती है।
विज्ञापन
एसपी सिरमौर रोहित मालपानी, एएसपी विनोद धीमान, एएसपी एआरटीओ सोना चौहान ने भी ट्रैफिक नियमों का पालन करने पर जोर दिया है। शार्ट फिल्म के जरिए युवाओं ने यातायात नियमों का सख्ती से पालन करने का संदेश दिया है। वीडियो में दिखाया गया है कि हेल्मेट की अनदेखी के चलते किस तरह दो युवकों को अपनी जान से हाथ गंवाना पड़ा। इस मौके पर एसपी सिरमौर रोहित मालपानी ने युवाओं द्वारा तैयार इस फिल्म की सराहना की। साथ ही बताया कि समाज के लिए ऐसा संदेश काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।
विज्ञापन
वहीं फिल्म निर्देशक राजीव सोढ़ा ने बताया कि इस तरह की शार्ट फिल्म बनाने का प्रयास आगे भी जारी रहेगा। इस मौके पर युवाओं समेत एसपी, एएसपी व रोड सेफ्टी क्लब के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।
--युवाओं ने बनाई ट्रैफिक नियमों पर 8 मिनट की शार्ट फिल्म
एसपी सिरमौर ने किया विमोचन, बताई हेल्मेट की अहमियत