फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   11 patwar circle on 24 panchyats in kamraow tehcil and people facing problem

कमरऊ की 24 पंचायतों पर 11 पटवार सर्कल

Thu, 31 Mar 2022 12:24 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 31 Mar 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
11 patwar circle on 24 panchyats in kamraow tehcil and people facing problem
सतौन (सिरमौर)। शिलाई विधानसभा क्षेत्र की कमरऊ तहसील में पटवार सर्कलों की कमी चल रही है। क्षेत्र की भौगोलिक परिस्थितियां काफी जटिल हैं। इस वजह से ग्रामीणों को राजस्व संबंधी कामकाज निपटाने के लिए कई किलोमीटर तक सफर करना परेशानी भरा हो रहा है। इसके चलते ग्रामीणों को आर्थिक नुकसान के साथ-साथ वक्त भी जाया हो रहा है। हालांकि, कमरऊ तहसील के अंतर्गत आने वाली सभी 24 पंचायतों में पटवार सर्कल खोलने को लेकर राजस्व विभाग ने खाका तैयार किया है।
विज्ञापन

गौरतलब हो कि कमरऊ तहसील के अंतर्गत 24 पंचायतों में 11 पटवार सर्कल हैं। लिहाजा, कमरऊ तहसील में दो पंचायतों का एक सामूहिक पटवार सर्कल है। भौगोलिक परिस्थिति बिलकुल प्रतिकूल है, जिससे दूरदराज के ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

मौजूदा समय में कमरऊ तहसील के अंतर्गत शरली मानपुर, जामना शिल्ला, टटियाना, दुगाना, कमरऊ, बड़वास, कठवार, कोडगा और भजौन में पटवार सर्कल हैं। यदि हर पंचायत में एक पटवार सर्कल होगा तो ग्रामीणों को आसानी से मूलभूत सुविधा मिल सकती है। इसको लेकर कमरऊ तहसील से डीआरओ के माध्यम से उपायुक्त को रिपोर्ट भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमरऊ तहसील के तहसीलदार सुभाष शर्मा ने बताया कि पटवार सर्कल की कमी है। 24 पंचायत में 24 पटवार सर्कल खोलने का ड्राफ्ट तैयार कर उपायुक्त सिरमौर को भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed