फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   11-11 lakh rupees will spent on 18 school in sirmaur

Sirmour News: जिले के 18 प्री प्राइमरी स्कूलों के लिए बजट आवंटन शुरू

Mon, 10 Jul 2023 06:35 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jul 2023 06:35 PM IST
विज्ञापन
11-11 lakh rupees will spent on 18 school in sirmaur
11-11 लाख से हाइटैक होंगे सिरमौर के 18 प्री प्राइमरी स्कूल
विज्ञापन

निजी स्कूलों की तर्ज पर मिलेगी सुविधाएं, 1.98 करोड़ रुपये जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। जिले के स्टार्स प्रोजेक्ट के तहत चयनित 18 स्कूलों को बजट का आवंटन शुरू कर दिया है। इसके तहत हर स्कूल को 11-11 लाख रुपये जारी किए जा रहे हैं। इस बजट को स्कूल के विकास पर खर्च किया जाएगा।
इसके लिए स्कूल प्रबंधकों को एक कमेटी का गठन भी करना होगा। इसमें स्कूल अध्यापक, अभिभावक समेत लोगों को भी शामिल करना होगा। कमेटी की सहमति पर ही बजट खर्च किया जा सकेगा।
विज्ञापन

निजी स्कूलों की तर्ज पर सरकारी स्कूलों को सुविधाएं देने के लिए समग्र शिक्षा के तहत जिले के 53 प्री-प्राइमरी स्कूलों को स्टार्स प्रोजेक्ट के तहत शामिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस प्रोजेक्ट के तहत प्री-प्राइमरी स्कूलों को मजबूत किया जाएगा। स्कूलों में बच्चों की संख्या बढ़ाने के लिए विशेष अभियान चलाए जाएंगे।
सरकारी स्कूलों में कंप्यूटर शिक्षा पर जोर देते हुए अधिक से अधिक कंप्यूटर सिस्टम लगाए जाएंगे। इसके अलावा शिक्षकों के प्रशिक्षण केंद्रों को आधुनिक किया जाएगा।

इसके तहत जिले के 18 स्कूलों के लिए 1.98 करोड़ का बजट जारी किया गया है। इसमें प्रति स्कूल को 11-11 लाख रुपये जारी किए जा रहे हैं।
समग्र शिक्षा के जिला प्रभारी एवं डाइट नाहन राजीव ठाकुर ने बताया कि स्टार्स प्रोजेक्ट से स्कूलों में शिक्षा गुणवत्ता समेत स्कूल भवनों का भी विकास होगा।
इस वर्ष चयनित 18 स्कूलों के लिए बजट का आवंटन शुरू कर दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed