{"_id":"5c950c57bdec2275a46a01f5","slug":"101553271895-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संगड़ाह में बाइर गिरी, दो घायलों में एक पीजीआई रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संगड़ाह में बाइर गिरी, दो घायलों में एक पीजीआई रेफर
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
संगड़ाह (सिरमौर)। संगड़ाह बस स्टैंड से महज 200 मीटर की दूरी पर वीरवार को एक बाइक खाई में जा गिरी। हादसे में बोरली निवासी मोटरसाइकिल चालक रूपसिंह को मामूली चोटें आईं जबकि, दाना गांव निवासी गोपाल सिंह के सिर में गहरी चोट लगने के कारण उसे नाहन रेफर कर दिया, जहां से उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दोपहर बाद करीब दो बजेे बस स्टैंड संगड़ाह में लोग होली का जश्न मना रहे थे। दोनों घायल भी अपने गांव से यहां पर होली खेलने पहुंचे थे। अभी जश्न चल ही रहा था कि रूप सिंह और उसका साथी गोपाल अपनी मोटरसाइकिल लेकर हरिपुरधार सड़क पर हेलीपैड की तरफ जा रहे थे। यहां भी युवक होली खेल रहे थे। चालक रूप सिंह ने अभी कुछ ही दूरी तय की थी कि वह मोटरसाइकिल से नियंत्रण खो बैठा। मोटरसाइकिल हरिपुरधार मार्ग से गिरकर पालर मार्ग पर खड़ी एक जड़ी बूटी बेचने वाले की वैन पर जा गिरी। हादसे में वैन का अगला शीशा टूट गया। गनीमत यह रही की उस समय न तो इस गाड़ी में कोई बैठा था और न ही इस मार्ग से कोई गुजर रहा था। दुर्घटना की सूचना मिलते ही होली खेल रहे सभी युवक घटनास्थल की ओर भागे। रूप सिंह बीच ढांक में फंसा था जबकि गोपाल सिंह पालर मार्ग पर बनी दुकानों की छत पर बेहोश पड़ा मिला। लोगों ने उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संगड़ाह पहुंचाया। मामले की पुष्टि डीएसपी अनिल धौलटा ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच की जा रही है।