{"_id":"5c279d2dbdec2256a2237d6a","slug":"101546100013-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ददाहू बस अड्डे और कॉलेज के लिए हुआ भूमि का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ददाहू बस अड्डे और कॉलेज के लिए हुआ भूमि का चयन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ददाहू (सिरमौर)। ददाहू में प्रस्तावित दो बड़ी योजनाओं के लिए जिला प्रशासन ने भूमि का चयन कर लिया है। इसका मसौदा संबंधित विभागों को भेज दिया गया है। करीब 45 बीघा सरकारी भूमि पर आधुनिक बस अड्डे और कॉलेज भवन का निर्माण किया जाएगा। पांच बीघा भूमि पर आधुनिक बस अड्डा जबकि 40 बीघा भूमि पर कॉलेज भवन बनाया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि ददाहू में बस अड्डे के निर्माण का मामला 6 सालों से अधर में लटका हुआ है। जिसको लेकर वर्ष 2012-2013 में दो बार बस अड्डे के निर्माण की घोषणाएं भी की गई। लेकिन, भूमि के चयन को लेकर सहमति नहीं बन पाई थी। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनते ही इन दोनों योजनाओं के लिए भूमि चयन की मांग तूल पकड़ने लगी। जिस पर जिला प्रशासन ने सक्रियता दिखाते हुए एक साथ 45 बीघा उपयुक्त भूमि का चयन करके मसौदा विभागों को सौंप दिया है। अब संबंधित विभागों ने ही अगली प्रक्रियाओं को पूरा करने के लिए आगे कदम बढ़ाना है। चयनित भूमि वन विभाग के अधिकार क्षेत्र में है। जिस पर दोनों योजनाओं का निर्माण किया जाना है। यदि संबंधित विभागों ने शीघ्रता के साथ आगे कदम बढ़ाया तो शिलान्यास की प्रक्रिया को भी अमलीजामा पहनाया जा सकता है। उधर, एसडीएम नाहन विवेक शर्मा ने बताया कि ददाहू में प्रस्तावित कॉलेज भवन व बस अड्डे के निर्माण को लेकर 45 बीघा भूमि का चयन करके मसौदा संबंधित विभागों सहित सरकार को भेज दिया है। आगे की प्रक्रिया को उच्च शिक्षा विभाग व परिवहन विभाग की ओर से आगे बढ़ाया जाएगा।