फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   पुरानी पेंशन योजना को जल्द बहाल करे प्रदेश सरकार

पुरानी पेंशन योजना को जल्द बहाल करे प्रदेश सरकार

Mon, 10 Dec 2018 10:32 PM IST
Updated Mon, 10 Dec 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
पुरानी पेंशन योजना को जल्द बहाल करे प्रदेश सरकार
पुरानी पेंशन योजना को जल्द बहाल करे सरकार
विज्ञापन

परिवहन निगम के सेवानिवृत्त कर्मियों ने उठाई मांग
चिकित्सा भत्ता राशि बढ़ाने की भी उठाई मांग
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)। हिमाचल परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच ने प्रदेश सरकार से पुरानी पेंशन योजना बहाल करने की मांग की है। मंच की नाहन इकाई की बैठक जिला मुख्यालय नाहन में इकाई प्रधान राजेंद्र कुमार पाहवा की अध्यक्षता में हुई। संचालन हरशरण शर्मा ने किया।

बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने सबसे पहले प्रदेश सरकार, परिवहन मंत्री और निगम प्रबंधन का उन्हें पेंशन समय से जारी करने पर आभार प्रकट किया। प्रधान राजेंद्र कुमार पाहवा ने कहा कि कुछ समय पहले तक सेवानिवृत्त परिवहन कर्मचारियों को पेंशन कई माह बाद मिल रही थी, जिसे वर्तमान सरकार ने सुचारु कर उन्हें एक बड़ी राहत दी है। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने सरकार से 2015 से लंबित महंगाई भत्ते का एरियर शीघ्र जारी करने और 65,70,75 व 80 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके पेंशनरों को अतिरिक्त वृद्धि सहित पेंशन देने की मांग की। इसके अलावा शेष महंगाई भत्ता, करुणामूलक आधार पर उनके आश्रितों को शीघ्र रोजगार देने सहित उच्चतम न्यायालय के निर्देशानुसार 2013 की अपेक्षा वर्ष 2006 से पेंशन लाभ देने, चिकित्सा भत्ते की राशि एक हजार रुपये करने की मांग की। इस दौरान पुरानी पेंशन योजना को जल्द बहाल करने पर भी चर्चा की गई। राजेंद्र कुमार, हरशरण शर्मा, चानन सिंह, सतीश कुमार, बृज मोहन, बाल किशन, गोरखूराम, केशर सिंह, अकबल अली, अशोक शर्मा, गीता राम, मोहम्मद नाजिम, मोहम्मद नाजिर, विनोद कुमार, किरन कुमार, बालकराम और कन्हैया लाल शर्मा ने प्रदेश सरकार से मई 2003 के बाद नियुक्त कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना बहाल करने की मांग की। उन्होंने कहा कि सरकार को नए कर्मियों के लिए इस योजना को अविलंब बहाल करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed