फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   मारपीट के मामले में हो रहा राजनीतिक दखल: किरनेश

मारपीट के मामले में हो रहा राजनीतिक दखल: किरनेश

Wed, 14 Nov 2018 10:23 PM IST
Updated Wed, 14 Nov 2018 10:23 PM IST
विज्ञापन
मारपीट के मामले में हो रहा राजनीतिक दखल: किरनेश
मारपीट मामले में हो रहा राजनीतिक दखल : किरनेश
विज्ञापन

किशनपुरा में दो युवकों के साथ की गई थी मारपीट
पूर्व विधायक की अगुवाई में डीएसपी से मिले परिजन
अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा दून विस क्षेत्र के पूर्व विधायक चौधरी किरनेश जंग और ब्लॉक कांग्रेस इकाई अध्यक्ष अश्वनी शर्मा का कहना है कि किशनपुरा में सरेआम गुंडागर्दी कर मारपीट की जा रही है। एक परिवार के लोगों से एक ही सप्ताह के भीतर दो बार मारपीट हो गई। लेकिन, राजनीतिक पहुंच के चलते पुलिस मारपीट मामले में शिकायत दर्ज करने से भी कतरा रही है। इसी मुद्दे को लेकर

बुधवार को एक प्रतिनिधिमंडल डीएसपी पांवटा से मिला। इसमें मामला दर्ज कर उचित जांच की मांग उठाई है। पीड़ित परिजनों अमित कुमार और अनिल कुमार ने कहा कि 7 और 11 नवंबर को अपने खेतों में कार्य कर रहे थे तभी प्रेम सिंह, यशपाल, जसवीर सिंह व अन्य लोगों ने हॉकी की रॉड और डंडों से आकर हमला कर दिया। हमले में अमित और अनिल घायल हो गए। अब तक भी शरीर पर डंडों और हॉकियों के निशान हैं। मारपीट मामले के बाद पीड़ित परिवार की स्कूल जाने वाली लड़कियां भी भयभीत हैं। पांवटा विस क्षेत्र के पूर्व विधायक और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी प्रधान ने कहा कि दबंग परिवार की राजनीतिक पैठ है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के स्थानीय नेता और कुछ कार्यकर्ता पुलिस पर दबाव बना रहे हैं। इसके चलते पुलिस मामला दर्ज करने से भी कतरा रही है। इसी शिकायत को लेकर पीड़ित परिवार और ग्रामीणों के साथ डीएसपी पांवटा से मिले। मामले की निष्पक्ष जांच की मांग रखी गई है। डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने कहा कि दोनों पक्षों का जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। इसके चलते दोनों परिवारों में मारपीट हुई। शिकायत मिलने पर दोनों पक्षों की तरफ से क्रॉस एफआईआर दर्ज करवाई गई है। डीएसपी ने कहा कि कोई दबाव नहीं है। इस मामले की निष्पक्ष जांच होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed