{"_id":"5bce0008bdec226974556f31","slug":"101540227080-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस पर चोरी मामले के शातिरों को बचाने के आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस पर चोरी मामले के शातिरों को बचाने के आरोप
Updated Mon, 22 Oct 2018 10:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरी मामले में कार्रवाई न करने का आरोप
पांवटा साहिब (सिरमौर)। राजबन क्षेत्र में आठ लाख की चोरी की वारदात मामले में तीन माह बाद भी आरोपी पुलिस गिरफ्त से दूर हैं। शिकायतकर्ता का कहना है कि राजनीतिक दबाव के चलते ठोस कार्रवाई अमल में नहीं लाई जा रही है। इसके लिए प्रदेश सरकार और उच्चाधिकारियों को पत्र भेजा जा रहा है। पांवटा क्षेत्र के राजबन निवासी बलवंत सिंह ने चोरी की शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत में कहा गया था कि उसने करीब 14 लाख की जमीन बेची थी, जिसमें से छह लाख पेमेंट चेक से आई जबकि आठ लाख रुपये नकद मिले। पत्नी के बीमार होने पर परिवार सहित सभी अस्पताल में थे तो शातिरों ने घर से आठ लाख की नकदी पर हाथ साफ कर लिया। इसकी शिकायत पुलिस में 18 अगस्त को कर दी गई थी लेकिन अब तक भी जांच में टीम आरोपी को नहीं दबोच सकी है। शिकायतकर्ता का कहना है कि राजनीतिक पहुंच के चलते आरोपी को बचाया जा रहा है। उधर, डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने कहा कि इस मामले की गहनता से जांच जारी है। इसमें किसी तरह के भी राजनीतिक दबाव के आरोप बेबुनियाद हैं।