फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   जिंदान के परिजनों को सरकार दे 20 लाख का मुआवजा

जिंदान के परिजनों को सरकार दे 20 लाख का मुआवजा

Wed, 26 Sep 2018 10:46 PM IST
Updated Wed, 26 Sep 2018 10:46 PM IST
विज्ञापन
जिंदान के परिजनों को सरकार दे 20 लाख का मुआवजा
नाहन (सिरमौर)। दलित शोषण मुक्ति मंच ने शिलाई में मारे गए आरटीआई कार्यकर्ता एवं दलित नेता केदार सिंह जिंदान के परिजनों को 20 लाख रुपये का मुआवजा देने की मांग की है। इस मांग को लेकर दलित शोषण मुक्ति मंच एवं कोली समाज जिला सिरमौर का एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को उपायुक्त सिरमौर से मिला। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नाम एक ज्ञापन भी सौंपा। प्रतिनिधिमंडल में शामिल दलित शोषण मुक्ति मंच के अध्यक्ष सतपाल मान, सचिव आशीष कुमार, कोली समाज के प्रधान संजय पुंडीर, महासचिव संदीपक तोमर, अमिता चौहान, सचिन ठाकुर, विश्वनाथ शर्मा आदि ने ज्ञापन के माध्यम से मुख्यमंत्री को बताया कि शिलाई की बकरास पंचायत में सात सितंबर को आरटीआई कार्यकर्ता एवं दलित नेता केदार सिंह जिंदान की निर्मम हत्या कर दी गई थी। जिंदान की हत्या से उसके परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। ऐसे में सरकार जिंदान के परिवार को शिक्षा मंत्री के वायदे के अनुसार 20 लाख की सहायता राशि प्रदान करे। इसके अलावा जिंदान की पत्नी को सरकारी नौकरी, रहने के लिए मकान, दोनों बेटियों को निशुल्क शिक्षा और सभी परिजनों को सुरक्षा भी दी जाए। उन्होंने कहा कि इस हत्याकांड में संलिप्त दोषियों को कड़ी सजा दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed