फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   गंदगी से भरी नालियों में पल रहे मच्छर

गंदगी से भरी नालियों में पल रहे मच्छर

Thu, 12 Jul 2018 10:12 PM IST
Updated Thu, 12 Jul 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
गंदगी से भरी नालियों में पल रहे मच्छर
गंदगी से भरी नालियां, मच्छरों का आतंक
विज्ञापन

कूड़ेदानों में ब्लीचिंग-चूना भी नहीं डाल रही नप
लोगों को सता रहा बीमारी फैलना का खतरा
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)। नगर परिषद नाहन मच्छरों से फैलने वाली बीमारियों को लेकर गंभीर नहीं दिख रही। आलम यह है कि शहर की गई गलियों और सड़कों के किनारे बनी निकास नालियां गंदगी से भरी पड़ी हैं। कई नालियों में बारिश का पानी जमा हुआ है, जिन पर मच्छर भिनभिना रहे हैं। लेकिन नगर परिषद इन नालियों की सफाई तक नहीं कर रही। यह लापरवाही डेंगू जैसी घातक बीमारी का कारण भी बन सकती है।

गौरतलब है कि प्रदेश के बिलासपुर और परवाणू में डेंगू फैल चुका है। लिहाजा, सिरमौर में भी सफाई की विशेष व्यवस्था की जानी चाहिए लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं है। आलम यह है कि शहर में लगे अधिकतर कूड़ेदानों में ब्लीचिंग पाउडर या चूना नहीं डाला जा रहा। चौगान के समीप लगे कूड़ेदान की भी यही स्थिति है। इससे यहां आसपास के दुकानदारों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। दुकानदार राजेश का कहना है कि वह कई बार नगर परिषद को इसके बारे में अवगत करवा चुके हैं। लेकिन, कोई कार्रवाई नहीं की गई। उधर, नप के कार्यकारी अधिकारी अजमेर सिंह ने कहा कि शहर की नालियों को साफ किया जा रहा है। इसके लिए स्पेशल स्टाफ तैनात किया गया है। कूड़ेदानों में नियमित रूप से ब्लीचिंग पाउडर या चूना आदि डाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed