फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   विला राउंड में काट डाले दर्जनों पेड़

विला राउंड में काट डाले दर्जनों पेड़

Thu, 05 Jul 2018 10:56 PM IST
Updated Thu, 05 Jul 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
विला राउंड में काट डाले दर्जनों पेड़
विला राउंड सैरगाह नाहन में काटे गए पेड़ों की जड़ें। - फोटो : अमर उजाला
नाहन (सिरमौर)। शहर की ऐतिहासिक सैरगाह विलाराउंड में भवन निर्माण के लिए दर्जनों पेड़ काट दिए गए हैं, जबकि कई पेड़ जड़ से ही उखाड़ दिए गए हैं। इससे पर्यावरण प्रेमी चिंतित हो गए हैं। पर्यावरण समिति नाहन ने इसे उच्च न्यायालय के आदेशों की अवहेलना बताते हुए उपायुक्त से शिकायत की है। समिति का कहना है कि अवैध रूप से हो रहे पेड़ों के कटान से पर्यावरण को नुकसान होगा। इससे विला राउंड की सुंदरता पर भी ग्रहण लग जाएगा। पर्यावरण समिति का कहना है कि उच्च न्यायालय ने वर्ष 1996 में विला राउंड के दोनों गेटों के बीच के क्षेत्र में किसी भी तरह के निर्माण पर रोक लगाई थी। नगर परिषद ने विला राउंड में पर्यावरण की सुरक्षा की जिम्मेदारी भी ली है। वीरवार को पर्यावरण समिति नाहन का एक प्रतिनिधिमंडल प्रधान डॉ. सुरेश जोशी के नेतृत्व में उपायुक्त ललित जैन से मिला। समिति ने उच्च न्यायालय के आदेशों का हवाला देते हुए इलाके में हो रहे निर्माण और पेड़ों के कटान पर रोक लगाने की मांग की है। समिति का कहना है कि पेड़ों का कटान अवैध तरीके से किया जा रहा है। समिति ने विला राउंड के क्षेत्र में मलबा फेंकने पर भी आपत्ति जताई है। कहा कि सड़क पर बोरियों में भरकर मलबा विला राउंड के अंदर ढलान में फेंका गया है। इस पर भी उचित कार्रवाई की जानी चाहिए। इस दौरान पर्यावरण समिति से जुड़े डीपी जोशी, ओपी चौहान, आईजे शर्मा, कृष्ण सोहन, अनुराग शर्मा, अशोक विक्रम, प्रेरणा भारद्वाज, ज्योति शर्मा समेत कई लोग मौजूद रहे। उपायुक्त ललित जैन ने पर्यावरण समिति को आश्वासन दिया है कि उच्च न्यायालय के आदेशों की अनुपालना की जाएगी। इलाके में किसी भी तरह के निर्माण और पेड़ों के कटान की अनुमति नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed