फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   जनमंच में पहुंची 500 शिकायतें, सौ निपटाई

जनमंच में पहुंची 500 शिकायतें, सौ निपटाई

Sun, 03 Jun 2018 10:53 PM IST
Updated Sun, 03 Jun 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
जनमंच में पहुंची 500 शिकायतें, सौ निपटाई
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शिलाई (सिरमौर)।
विकास खंड शिलाई की गिरनौल गांव में रविवार को जनमंच कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. राजीव सैजल ने की। इस अवसर पर विभिन्न विभागों से जुड़ी 500 से अधिक शिकायतें मंत्री के समक्ष प्रस्तुत की गईं। इनमें से 100 का मौके पर ही निपटारा किया गया। जबकि शेष शिकायतें 15 दिन के भीतर निपटाने के आदेश दिए।
सैजल ने कहा कि शिलाई में पेयजल समस्या दूर करने के लिए नई योजना बनाई जाएगी। इसके लिए 24 करोड़ रुपये की डीपीआर तैयार की गई है। डॉ. सैजल ने कहा कि किशाऊ बांध से संबंधित शिलाई तहसील कार्यालय में हुई भूमि की सभी रजिस्ट्रियों की जांच प्रगति पर है। जांच को एक सप्ताह में पूरा करने के लिए उन्होंने एसडीएम शिलाई को निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने वन अरण्यपाल सिरमौर को निर्देश दिए कि बेला बस्वा गांव के लिए सड़क निर्माण में पेश आ रही वन पर्यावरण स्वीकृति बारे शीघ्र समाधान निकाला जाए। कहा कि शिलाई के लिए बनने वाली पेयजल योजना से पांच पंचायतों के 27 गांव की 25 हजार आबादी को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध होगा। शिलाई की वर्तमान में चल रही पेयजल योजना के सुधार एवं रखरखाव के लिए भी 56 लाख की डीपीआर तैयार की गई है। इसकी दस लाख की पहली किश्त जारी कर दी है। इससे पहले उन्होंने जनमंच कार्यक्रम में लगी प्रदर्शनियों का अवलोकन भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर पूर्व विधायक एवं प्रदेश भाजपा प्रवक्ता बलदेव तोमर ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा आरंभ किया गया जन मंच कार्यक्रम सराहनीय है। उपायुक्त सिरमौर ललित जैन ने जानकारी दी कि जिला में शीघ्र ही लगभग 65 पटवारियों की नियुक्ति की जाएगी। उन्होंने इलाके में बिजली वोल्टेज की समस्या दूर करने के लिए विद्युत बोर्ड और पेयजल आपूर्ति बारे आईपीएच को निर्देश दिए। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक रोहित मालपानी, एसडीएम पांवटा एलआर वर्मा, एसडीएम शिलाई योगेश चौहान, वन अरण्यपाल बीएल नेगी विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। इस अवसर पर मुफ्त चिकित्सा शिविर का भी आयोजन किया गया।

------------------
बॉक्स के लिए--
जयराम ने मोबाइल पर दिया संदेश
जनमंच कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मोबाइल पर शिलाई के लोगों को अपना संदेश सुनाया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए धन की कमी को आड़े नहीं आने दिया जाएगा। जन मंच कार्यक्रम में आए लोग मुख्यमंत्री का संदेश सुनकर गदगद हुए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed