{"_id":"5ae08ffb4f1c1b6d098b6503","slug":"101524666363-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी गोदामों में कैद होकर रह गया सरसों का तेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी गोदामों में कैद होकर रह गया सरसों का तेल
Updated Wed, 25 Apr 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
ददाहू (सिरमौर)। ददाहू के अंतर्गत आने वाले हजारों राशन कार्ड उपभोक्ताओं को अभी तक सरसों के तेल की आपूर्ति नहीं की गई है। जबकि अप्रैल का महीना समाप्त होने को है। हैरानी की बात यह है कि सरकारी गोदाम सरसों के तेल से लबालब है। इसके बाद भी उपभोक्ताओं को सरसों के तेल से वंचित रखा गया है जिससे राशन कार्ड उपभोक्ताओं में भारी रोष उत्पन्न है।
जानकारी के अनुसार खाद्य आपूर्ति निगम के ददाहू स्थित विक्रय केंद्र के अधीन आने वाले सभी डिपुओं के लिए 14 हजार लीटर सरसों के तेल को जारी किया गया है लेकिन यह तेल डिपुओं तक नहीं पहुंचा है। इस तेल को अभी भी सरकारी गोदाम में रखा गया है। बताया जा रहा है कि इस तेल को मई में उपभोक्ताओं को देने की योजना है। जबकि अप्रैल महीने में उपभोक्ता इससे वंचित हैं।
उपभोक्ता दीपक जोशी, ज्ञान प्रकाश, तेजपाल, दुनीचंद, कृपाराम, रमा देवी, निलय, तारादत्त आदि ने बताया कि उन्हें अभी तक सरसों के तेल की आपूर्ति नहीं की गई है। उ
विज्ञापन
न्होंने कहा कि जब निगम ने डिपुओं के लिए सरसों के तेल की आपूर्ति कर दी थी तो उसे सरकारी गोदाम से बाहर क्यों नहीं निकाला गया। उन्होंने रोष जाहिर करते हुए कहा कि उपभोक्ता पहले ही महंगाई की मार झेल रहे हैं। ऊपर से उन्हें सरसों का तेल न देकर जानबूझ कर बाजार से महंगा तेल खरीदने को विवश किया जा रहा है।
उधर, डीएफएससी प्रताप चौहान ने सरसों का तेल गोदाम तक पहुंचने की पुष्टि करते हुए कहा कि प्रदेश में सरसों के तेल का कोटा देरी से पहुंचा है। 20 तारीख के बाद डिपुओं को इसकी आपूर्ति नहीं की जाती। उन्होंने कहा कि मई माह में सरसों के तेल की आपूर्ति कर दी जाएगी।