{"_id":"68f8f7d44afc389dc9015084","slug":"sirmour-a-roadside-tempo-traveler-caught-fire-burning-the-driver-alive-2025-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour: सड़क किनारे खड़े टेंपो ट्रेवलर में लगी आग, जिंदा जला चालक; वाहन की मरम्मत के लिए जा रहा था मनीमाजरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour: सड़क किनारे खड़े टेंपो ट्रेवलर में लगी आग, जिंदा जला चालक; वाहन की मरम्मत के लिए जा रहा था मनीमाजरा
Wed, 22 Oct 2025 08:57 PM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, राजगढ़ (सिरमौर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, राजगढ़ (सिरमौर)।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Wed, 22 Oct 2025 08:57 PM IST
सार
जिला सिरमौर में सनौरा-सोलन मार्ग पर सड़क किनारे खड़े टेंपो ट्रेवलर में अचानक आग लगने से चालक जिंदा जल गया। चालक वाहन को मरम्मत के लिए मनीमाजरा ले जा रहा था। रात होने पर वाहन को सड़क किनारे खड़ा किया था और चालक वाहन के अंदर था। हालांकि चालक बाहर क्यों नहीं निकल पाया या वाहन के अंदर सोया हुआ था, यह अभी जांच का विषय है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
जली हुई टेंपो ट्रेवलर।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
उपमंडल राजगढ़ के अंतर्गत सनौरा-सोलन मार्ग पर सड़क किनारे खड़े टेंपो ट्रेवलर में अचानक आग लगने से चालक जिंदा जल गया। यह हादसा मंगलवार रात यशवंतनगर के समीप हुआ। टेंपो ट्रेवलर (एचपी 01-9091) में गैंगहट के समीप आग लग गई। आग कैसे लगी, इसके कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
चालक वाहन को मरम्मत के लिए मनीमाजरा ले जा रहा था। रात होने पर वाहन को सड़क किनारे खड़ा किया था और चालक वाहन के अंदर था। हालांकि चालक बाहर क्यों नहीं निकल पाया या वाहन के अंदर सोया हुआ था, यह अभी जांच का विषय है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई, लेकिन तब तक चालक की जलकर माैत हो चुकी थी। बुधवार सुबह एफएसएल टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया। चालक सलीम मुहम्मद (37) पुत्र नजीरीदीन शिमला जिले के रोहड़ू के मसली गांव का रहने वाला था।
विज्ञापन
सलीम शिमला के चिड़गांव से मंगलवार को दोपहर बाद ढाई बजे वाहन की मरम्मत के लिए मनीमाजरा के लिए चला था। वाहन के मालिक शेर सिंह ने शाम को 6 बजे जब फोन कर पूछा तो सलीम ने बताया कि वह नेरीपुल पहुंचने वाला है। उसके बाद सलीम का फोन बंद हो गया था।
विज्ञापन
डीएसपी वीसी नेगी ने बताया कि शव को सिविल अस्पताल राजगढ़ में रखा है। वीरवार को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज नाहन भेजा जाएगा। सलीम के परिजनों और वाहन के मालिक के बयान दर्ज किए गए हैं। डीएनए सैंपल भी लिए जाएंगे, ताकि शव की सही पहचान हो सके। आग कैसे लगी इसकी भी जांच की जा रही है।