फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sikandar Kumar will be BJP Rajya Sabha candidate from Himachal Pradesh

हिमाचल प्रदेश: एचपीयू कुलपति डॉ. सिकंदर को भाजपा ने बनाया राज्यसभा उम्मीदवार

Sat, 19 Mar 2022 08:14 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 19 Mar 2022 08:14 PM IST
सार

एचपीयू के कुलपति डॉ. सिकंदर कुमार को भाजपा ने होली के दिन शुक्रवार को राज्यसभा सदस्य के लिए अपना उम्मीदवार घोषित किया है। भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व के इस फैसले ने सबको चौंका दिया है। इनके नाम की चर्चा तक नहीं थी। डॉ. सिकंदर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के भी करीबी हैं।

विज्ञापन
Sikandar Kumar will be BJP Rajya Sabha candidate from Himachal Pradesh
डॉ सिकंदर कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) के कुलपति डॉ. सिकंदर कुमार को भाजपा ने होली के दिन शुक्रवार को राज्यसभा सदस्य के लिए अपना उम्मीदवार घोषित किया है। भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व के इस फैसले ने सबको चौंका दिया है। इनके नाम की चर्चा तक नहीं थी। डॉ. सिकंदर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के भी करीबी हैं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुडे़ होने और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के करीबी होने का उन्हें लाभ मिला है। गौर हो कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राज्यसभा सांसद आनंद शर्मा का कार्यकाल पूरा होने के बाद यह सीट खाली हो रही है। 

विज्ञापन


डॉ. सिकंदर पुत्र पिता स्वर्गीय रौंफी राम हमीरपुर जिले के विधानसभा क्षेत्र नादौन की ग्राम पंचायत भटेरा के तहत आते गांव ढगोह के रहने वाले हैं। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा राजकीय पाठशाला कांगू और स्नातक की पढ़ाई हमीरपुर कॉलेज से पूरी की है। इसके बाद उन्होंने उच्च शिक्षा शिमला विवि से पूरी की। पहली बार है कि एचपीयू का कोई वीसी राज्यसभा सदस्य बनेगा। डॉ. सिकंदर ने 2 अगस्त को वीसी के पद से सेवानिवृत्त होना था।
विज्ञापन


भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने असम, हिमाचल प्रदेश, नगालैंड और त्रिपुरा में होने वाले आगामी राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनाव 2022 के लिए एक साथ उम्मीदवारों की घोषणा की है। इसकी सूचना भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने जारी की। राज्यसभा सीट के चुनाव के लिए 21 मार्च को नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि है। रविवार को अवकाश के चलते डॉ. सिकंदर सोमवार को नामांकन भर सकते हैं। 22 मार्च को नामांकन पत्रों की छंटनी होगी। 24 को नामांकन वापसी और 31 मार्च सुबह नौ से सायं चार बजे तक मतदान के बाद इसी दिन परिणाम जारी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनावी साल में भाजपा ने खेला एससी कार्ड 
 डॉ. सिकंदर कुमार अनुसूचित जाति (एससी) से संबंधित हैं। उनकी नियुक्ति से भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने प्रदेश में विधानसभा के चुनावी वर्ष में एससी कार्ड खेला है। इससे पहले प्रदेश भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप की नियुक्ति को भी एससी के तुष्टिकरण से जोड़कर देखा जा रहा था। 

नड्डा और गोस्वामी हैं राज्यसभा में दो अन्य सदस्य 
 हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा में तीन सीटें हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और इंदु गोस्वामी भी राज्यसभा सदस्य हैं। तीसरी सीट पर अभी कांग्रेस के आनंद शर्मा सदस्य हैं, जिनका कार्यकाल पूरा हो रहा है।


सिकंदर का वीसी पद से इस्तीफा, भाजपा की विधायक दल की बैठक आज 
वहीं, एचपीयू वीसी डॉ. सिकंदर कुमार ने अपने पद से शनिवार देर शाम इस्तीफा दे दिया है। राजभवन जाकर राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को उन्होंने इस्तीफा सौंपा। उधर, डॉ. सिकंदर के राज्यसभा सदस्य के लिए नामांकन भरने से पहले मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने रविवार 20 मार्च को भाजपा विधायक दल की बैठक शाम सात बजे पीटरहॉफ शिमला में बुला ली है। यह जानकारी संसदीय कार्य मंत्री सुरेश भारद्वाज ने दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed