फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shivratri Fair 2025 State level Shivratri festival will be celebrated in Baijnath 26 February to 2 March

Shivratri Fair 2025: बैजनाथ में मनाया जाएगा राज्य स्तरीय शिवरात्रि महोत्सव, यहां होंगी सांस्कृतिक संध्याएं

Mon, 24 Feb 2025 06:04 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला।
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Mon, 24 Feb 2025 06:04 PM IST
सार

Shivratri Fair 2025: बैजनाथ में हर साल शिवरात्रि का राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाता है, लेकिन इस बार यह महोत्सव बैजनाथ मंदिर परिसर में नहीं, बल्कि इंदिरा गांधी स्टेडियम में होगा। शिवरात्रि महोत्सव 26 फरवरी से दो मार्च तक मनाया जाएगा।
 

विज्ञापन
Shivratri Fair 2025 State level Shivratri festival will be celebrated in Baijnath 26 February to 2 March
बैजनाथ मंदिर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बैजनाथ में राज्य स्तरीय शिवरात्रि महोत्सव 26 फरवरी से दो मार्च तक मनाया जाएगा। शिवरात्रि महोत्सव में पहली बार सांस्कृतिक संध्याएं इंदिरा मैदान में होंगी। इसके अलावा इंदौरा के काठगढ़ शिव मंदिर में 25 से 27 फरवरी को जिला स्तरीय शिवरात्रि महोत्सव होगा।

विज्ञापन


विकास खंड बिझड़ी के प्रमुख धार्मिक स्थल शिवपुरी धाम समताना में शिवरात्रि पर्व पर भव्य पूजन होगा। मंदिर परिसर में 26 फरवरी को रातभर भगवान शिव और भगवान बुध की 16 प्रकार से विशेष पूजा होगी। विशेष पूजा में एक साथ 500 लोग भाग लेंगे। गसोता महादेव में मिनी महाकुंभ होगा। यहां पर हाल में निर्मित किए तालाब में छह लाख लीटर पानी भर कर शिवरात्रि के दिन ब्रह्ममुहूर्त में साढ़े तीन बजे स्नान होगा।
विज्ञापन


कुल्लू जिले के बिजली महादेव मंदिर के शिवलिंग पर शिवरात्रि के दिन चौंउसर विशेष रूप से चढ़ता है। सुबह के समय कपाट खुलने के बाद इसे विशेष रूप से चढ़ाया जाएगा। इसके साथ ही मंदिर में विशेष पूजा होगी। भजन-कीर्तन भी मंदिर में होता है। चंबा भरमौर के चौरासी मंदिर में शिवरात्रि पर विशेष कार्यक्रम होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed