फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla Sanjauli Masjid News Muslims Offered Namaz Under Tight Police Security

Sanjauli Masjid News: संजौली मस्जिद में पुलिस के कड़े पहरे में पढ़ी जुम्मे की नमाज, आज 60 ही लोग पहुंचे

Fri, 13 Sep 2024 09:35 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला।
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Fri, 13 Sep 2024 09:35 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के संजौली मस्जिद विवाद को लेकर पुलिस काफी सतर्क है। शुक्रवार को संजौली में कड़ी सुरक्षा के बीच करीब 60 मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नमाज अदा की।

विज्ञापन
Shimla Sanjauli Masjid News Muslims Offered Namaz Under Tight Police Security
शिमला के संजौली स्थित विवादित मस्जिद में शुक्रवार को नमाज के लिए जाते मुस्लिम समुदाय के लोग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

राजधानी के संजौली में प्रदर्शन के बाद शुक्रवार को भी मस्जिद परिसर के बाहर पुलिस का कड़ा पहरा रहा। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पुलिस की निगरानी में नमाज पढ़ी और अमन एवं शांति की दुआ मांगी। मस्जिद की ओर जाने वाले तीनों रास्तों पर पुलिस जवान तैनात रहे।

विज्ञापन




दोपहर 1:30 बजे जुम्मे की नमाज पढ़ी गई
सीसीटीवी से भी मस्जिद पर निगरानी की जा रही है। यहां पर बैरिकेड लगाए गए हैं। स्थानीय लोगों को पूछताछ के बाद ही इन रास्तों से भेजा गया। दोपहर 1:15 बजे के बाद मुस्लिम समुदाय के लोग नमाज पढ़ने के लिए इन रास्तों से मस्जिद में गए। दोपहर 1:30 बजे जुम्मे की नमाज पढ़ी गई। नमाज के दौरान सुरक्षा के लिए पुलिस के अधिकारी भी मौजूद रहे। इस दौरान मुस्लिम समुदाय के करीब 60 लोगों ने ही नमाज अदा की। प्रदर्शन से पहले शुक्रवार को 500 के करीब लोग नमाज पढ़ने आते थे। कई लोग तनावपूर्ण महौल होने के चलते सहारनपुर, दिल्ली, यूपी स्थित अपने घरों को लौट गए हैं। बाजार में अधिकतर दुकानें भी बंद रहीं।

विज्ञापन

24 साल से संजौली में रह रहे शहजाद बोले-जो गलत है, उसे सजा मिले
नमाज अदा करने आए शहजाद ने कहा कि वह अमन व शांति चाहते हैं। उन्होंने हिंदू और मुस्लिम समुदाय में भाईचारे की दुआ मांगी। बताया कि वह हरिद्वार के रहने वाले हैं। 24 साल से परिवार के साथ संजौली में रह रहे हैं। कहा कि बाहर से आने वाले लोगों का पंजीकरण होना चाहिए। कई लोग बाहर से आकर अवैध कार्य करते हैं, लेकिन उसका खामियाजा पूरे समुदाय को भुगतना पड़ता है। जो गलत है, उसे सजा मिलनी चाहिए। यूपी के बिजनौर निवासी मोहम्मद आर्शिफ ने बताया कि वह 35 साल से संजौली मस्जिद में नमाज पढ़ने आ रहे है। हिंदू भाइयों के साथ उनकी मित्रता है। वह शांति का माहौल चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed