फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla Sanjauli Masjid After committee now Waqf Board is also ready to demolish illegal construction

Shimla Sanjauli Masjid: कमेटी के बाद अब वक्फ बोर्ड भी अवैध निर्माण गिराने के लिए तैयार, सशर्त दी सहमति

Fri, 13 Sep 2024 08:31 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Fri, 13 Sep 2024 08:31 PM IST
सार

संजौली मस्जिद में हुए अवैध निर्माण को गिराने के लिए अब वक्फ बोर्ड भी तैयार हो गया है। वक्फ बोर्ड ने नगर निगम को यह आवेदन सशर्त दिया है। इसमें कहा गया है कि मौके पर पहले ढाई मंजिला मस्जिद थी। नगर निगम नियमों के अनुसार यदि इसके ऊपर अवैध निर्माण हुआ है तो नगर निगम इसे गिराने के आदेश दे सकता है। 

विज्ञापन
Shimla Sanjauli Masjid After committee now Waqf Board is also ready to demolish illegal construction
संजौली मस्जिद। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

राजधानी की संजौली मस्जिद में हुए अवैध निर्माण को गिराने के लिए मस्जिद कमेटी के बाद अब वक्फ बोर्ड भी तैयार हो गया है। बोर्ड के स्टेट ऑफिसर कुतुबदीन ने शुक्रवार को नगर निगम आयुक्त भूपेंद्र अत्री से मिलकर इस बारे में बोर्ड के लिए फैसले का पत्र सौंपा है। इस मामले में एक दिन पहले वीरवार को मस्जिद कमेटी के अध्यक्ष मोहम्मद लतीफ और अन्य सदस्य नगर निगम आयुक्त से मिले थे। इन्होंने लिखित आवेदन दिया है कि कमेटी मस्जिद में हुए अवैध निर्माण को गिराने के लिए तैयार है। यदि नगर निगम इसे गिराने के आदेश देता है तो कमेटी खुद यह अवैध निर्माण तोड़ देगी।

विज्ञापन


विज्ञापन


उधर, नगर निगम आयुक्त भूपेंद्र अत्री ने कमेटी के आवेदन मिलने के बाद वक्फ बोर्ड से भी जवाब मांगा था। पूछा था कि क्या वक्फ बोर्ड भी मस्जिद कमेटी के फैसले से सहमत है। इस पर अब बोर्ड से जवाब आ गया है। वक्फ बोर्ड का कहना है कि ढाई मंजिल से ऊपर किया गया निर्माण मस्जिद कमेटी ने किया है। बोर्ड ने कभी बिना नक्शे निर्माण करने के लिए नहीं कहा। अब जब मस्जिद कमेटी ही खुद अवैध निर्माण गिराना चाहती है तो इस पर बोर्ड को कोई आपत्ति नहीं है। बोर्ड के स्टेट ऑफिसर कुतुबदीन ने कहा कि आयुक्त को इस बारे में पत्र भी दे दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बोर्ड ने सशर्त दी है सहमति
वक्फ बोर्ड ने नगर निगम को यह आवेदन सशर्त दिया है। इसमें कहा गया है कि मौके पर पहले ढाई मंजिला मस्जिद थी। नगर निगम नियमों के अनुसार यदि इसके ऊपर अवैध निर्माण हुआ है तो नगर निगम इसे गिराने के आदेश दे सकता है। हालांकि, ढाई मंजिला मस्जिद पुरानी है। इससे ऊपर के निर्माण पर ही निगम कार्रवाई कर सकता है।

वक्फ बोर्ड ने ऐसे लिया फैसला
संजौली मस्जिद कमेटी ने वीरवार को नगर निगम आयुक्त भूपेंद्र अत्री के पास आवेदन दिया था कि निगम के आदेश मिलने पर वह खुद अवैध निर्माण गिराने को तैयार है। कमेटी ने इसकी एक कॉपी वक्फ बोर्ड को भी दी थी। उधर, निगम ने भी बोर्ड से इस बारे में संपर्क किया था। वक्फ बोर्ड के स्टेट ऑफिसर कुतुबदीन ने बताया कि कमेटी के इस फैसले के बारे में शुक्रवार को वक्फ बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी से बात की गई। इसमें फैसला लिया गया कि जब कमेटी खुद अवैध निर्माण गिराने को तैयार है तो इस पर वक्फ बोर्ड को कोई एतराज नहीं है। कुतुबदीन ने कहा कि हम सभी शांति चाहते हैं। मस्जिद कमेटी ने भी शांति के लिए यह पहल की है। कमेटी आपसी भाईचारा चाहती है।

जल्द लेंगे फैसला
वक्फ बोर्ड के पदाधिकारी इस मामले को लेकर शुक्रवार को दफ्तर में मिले हैं। इनसे बात हुई है। अभी मस्जिद कमेटी या वक्फ बोर्ड के आवेदन पर फैसला नहीं लिया है। इस पर विचार किया जा रहा है। जल्द ही इस पर फैसला लिया जाएगा- भूपेंद्र अत्री, आयुक्त नगर निगम शिमला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed