फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla Rohru Crores looted in the greed of earning four times more money in two months

हिमाचल: दो माह में चार गुना ज्यादा पैसा कमाने के लालच में लुटाए करोड़ों, कुछ ने बैंक से लोन लेकर लगा दिया पैसा

Thu, 25 Sep 2025 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा रतन चौहान, संवाद न्यूज एजेंसी, रोहड़ू।
रतन चौहान, संवाद न्यूज एजेंसी, रोहड़ू। Published by: अंकेश डोगरा Updated Thu, 25 Sep 2025 05:00 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला में मात्र एक-दो महीनों में दी गई रकम से चार गुना ज्यादा पैसा कमाने के लालच में लोगों ने करोड़ों रुपये लुटा दिए। इन्हें एजेंटों की ओर से झांसा दिया गया कि कश्मीर में एक उत्पाद की खरीद करनी है। जानें पूरा मामला...

विज्ञापन
Shimla Rohru Crores looted in the greed of earning four times more money in two months
फ्रॉड। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

जिला शिमला के रोहड़ू में ठगी का अनोखा मामला आया है। मात्र एक-दो महीनों में दी गई रकम से चार गुना ज्यादा पैसा कमाने के लालच में लोगों ने करोड़ों रुपये गंवा दिए। स्थानीय निवासी दो एजेंटों सेवानिवृत्त पुलिस कर्मी और एक अन्य कर्मचारी के कहने पर लोगों ने कश्मीर के बैंक खातों में लाखों-करोड़ों रुपये की राशि डाल दी। इन्हें एजेंटों की ओर से झांसा दिया गया कि कश्मीर में एक उत्पाद की खरीद करनी है। उसे बेचकर होने वाली कमाई से चार गुना ज्यादा मुनाफा होगा। लालच में आकर लोगों ने पैसा जमा करवा दिया। लोकलाज के चलते ठगी का एहसास होने पर पीड़ित सार्वजनिक तौर पर मुंह खोलने को तैयार नहीं है। बात बढ़ने पर सुरक्षा एजेंसियों की ओर से मामले को खंगालने कोशिश हो रही है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि करीब एक साल में रोहड़ू के कर्मचारी, कारोबारी, बागवान ठग के झांसे में आकर करोडों रुपये गंवा चुके हैं। इस ठगी के नेटवर्क की जड़ें जुब्बल, रोहड़ू से लेकर डोडरा क्वार तक फैली हैं। सूत्र बताते हैं कि लोगों का विश्वास पाने के लिए एजेंटों की ओर से लोगों को चेक तक दिए गए। जिन एजेंटों ने लोगों को चार गुना पैसा करने का झांसा देकर लाखों की वसूली की, उन्होंने खुद भी साहूकारों से ब्याज पर लाखों रुपये उठा कर कश्मीर में किसी व्यक्ति के खाते में ट्रांसफर किए हैं। पैसा लौटाने का दवाब बढ़ने लगा तो एजेंट कई बार कश्मीर भी गए। इस मामले में भुगत भोगी रह चुके व्यक्ति ने बताया कि एक सेवानिवृत्त पुलिस कर्मी और एक कर्मचारी के झांसे में आकर करीब 40 लाख रुपये की राशि लुटा की है। एक अन्य व्यक्ति ने बताया कि घर में परिवार वालों को अभी पता नहीं है कि उसने करीब 20 लाख रुपये की राशि गंवा दी है। एक अन्य ने दो तीन लोगों से ब्याज पर पैसा लिया। ठगी के शिकार करीब 20 लोगों के नाम सामने का चुके हैं।

विज्ञापन

सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय
इस करोड़ों रुपये की ठगी के तार कश्मीर से जुडे होने के बाद सरकारी सुरक्षा एजेंसियों भी गोपनीय तौर पर इसकी जानकारी जुटाने में लगी हैं। हालांकि, अभी तक ठगों और उनके एजेंटों से इसकी पूछताछ नहीं हुई है। लेकिन, कश्मीर के लिए करोड़ों रुपये किसके माध्यम से पहुंचे, वहां पर इसका किंगपिन कौन है, उसकी जांच शीघ्र शुरू होने वाली है। यह पैसा कहीं आतंकी गतिविधियों के लिए तो नहीं लगा है, इसकी भी जांच होगी। लोग शर्म के कारण अभी तक पुलिस में केस दर्ज करवाने को तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed