फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla Private Bus Strike cancelled buses travelling longer than 40 km will not enter city

Shimla Private Bus Strike: हड़ताल रद्द, 40 किमी से लंबी दूरी की बसें कल से शहर में नहीं करेंगी प्रवेश

Mon, 13 Oct 2025 11:51 AM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला।
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Mon, 13 Oct 2025 11:51 AM IST
सार

Shimla Private Bus Strike: बैठक में मांगें पूरी होने के बाद अब सोमवार से निजी बस चालक परिचालक संघ ने हड़ताल को स्थगित करने का फैसला लिया है। 
 

विज्ञापन
Shimla Private Bus Strike cancelled buses travelling longer than 40 km will not enter city
डिजाइन फोटो। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

शिमला शहर में अब 40 किलोमीटर से अधिक दूरी की एचआरटीसी और निजी बड़ी बसें दाखिल नहीं होंगी। परिवहन विभाग की अध्यक्षता में आयोजित एचआरटसी, निजी बस ऑपरेटरों, निजी बस चालक परिचालकों की बैठक यह फैसला लिया गया है। 

विज्ञापन


इसके तहत मंगलवार से रामपुर की ओर से आनी वाली बसें टॉलैंड से वाया खलीनी होकर आईएसबीटी जाएंगी। सोलन और बालूगंज की ओर से आने वाली बसें पुराना बस स्टैंड नहीं जाएंगी। यह बसें टुटीकंडी क्रॉसिंग होकर सीधे आईएसबीटी जाएंगी। 

विज्ञापन

परिवहन विभाग ने एचआरटीसी को इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए हैं। बैठक में मांगें पूरी होने के बाद अब सोमवार से निजी बस चालक परिचालक संघ ने हड़ताल को स्थगित करने का फैसला लिया है। निजी बस ऑपरेटरों का कहना है कि एचआरटीसी की बड़ी बसों के कारण शहर में ट्रैफिक जाम की समस्या प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। इस वजह से शहर की जनता के साथ ही ऑपरेटरों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि बड़ी बसों के शहर में न आने से लोगों को परेशानी होगी।

बैठक में टुटीकंडी क्रॉसिंग में चार्जिंग के लिए जाने वाली बसों के सवारियां उठाने का मुद्दा भी उठाया गया। एचआरटीसी स्कूल बसों में सवारियों को उठाने के मामले को लेकर निर्णय लिया कि निजी बस ऑपरेटर इसकी सूचना एचआरटीसी को देंगे और इसके बाद निगम सवारियां उठाने के मामले में कार्रवाई करेगा। 

उपायुक्त के निर्देश 14 साल बाद किए लागू
परिवहन विभाग के कार्यालय में रविवार को कई घंटे चली बैठक के बाद निजी बस ऑपरेटरों की तीन प्रमुख मांगों को पूरा करने पर सहमति बनी है। वर्ष 2011 में उपायुक्त शिमला ने इसको लेकर निर्देश दिए थे। उस वक्त लोगों के विरोध के कारण आज तक इन निर्देशों को लागू नहीं किया जा सका है। 

अब 40 किलोमीटर से अधिक दूरी और बढ़ी बसों को शहर में प्रवेश नहीं मिलेगा। ऐसी बसें आईएसबीटी जाएंगी। वर्ष 2011 में उपायुक्त शिमला के निर्देशों को मंगलवार से लागू किया जाएगा। एक सप्ताह तक पूरी व्यवस्था की निगरानी की जाएगी। इसमें विशेष ख्याल रखा जाएगा कि लोगों को असुविधा न हो।  -अनिल कुमार शर्मा, आरटीओ 
विज्ञापन

एक हफ्ते में मांगें न मानीं तो करेंगे हड़ताल 
शिमला निजी बस प्राइवेट यूनियन के अध्यक्ष रूपलाल ठाकुर ने कहा कि हमारी तीनों मांगों को बैठक में मान लिया है। इसको देखते हुए सोमवार को होने वाली हड़ताल को टाल दिया गया है। एक सप्ताह में अगर हमारी तीनों मांगों को पूरा नहीं किया जाता है, तो हम दोबारा से हड़ताल पर चले जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed