फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla Now big planes will land at Jubbarhatti Airport tourism will get wings

Shimla News: अब जुब्बड़हट्टी एयरपोर्ट पर उतरेंगे बड़े विमान, पर्यटन को लगेंगे पंख, आवाजाही होगी आसान

Sat, 22 Nov 2025 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Sat, 22 Nov 2025 05:00 AM IST
सार

राजधानी शिमला के जुब्बड़हट्टी एयरपोर्ट को विस्तार देकर दूसरा एप्रन (विमान पार्किंग क्षेत्र) बनाने पर चर्चा हुई है, जिससे यहां एटीआर 42/600 श्रेणी के बड़े विमान आसानी से संचालित हो सकें। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Shimla Now big planes will land at Jubbarhatti Airport tourism will get wings
जुब्बड़हट्टी एयरपोर्ट - फोटो : संवाद

विस्तार

राजधानी शिमला के जुब्बड़हट्टी एयरपोर्ट से अब बड़े विमानों की आवाजाही और मल्टीपल फ्लाइट्स का संचालन शुरू होगा। इसके लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) के साथ महत्वपूर्ण बैठक में कई अहम फैसले लिए गए हैं। बैठक में शिमला एयरपोर्ट को विस्तार देकर दूसरा एप्रन (विमान पार्किंग क्षेत्र) बनाने पर चर्चा हुई है, जिससे यहां एटीआर 42/600 श्रेणी के बड़े विमान आसानी से संचालित हो सकें।

विज्ञापन


वर्तमान में एयरपोर्ट पर एक ही एप्रन है, जिससे एक समय में सिर्फ एक विमान की पार्किंग संभव होती है। दूसरे एप्रन के निर्माण के बाद यहां एक समय में कई विमानों की पार्किंग और उड़ानों का संचालन संभव होगा। दिल्ली से शिमला और शिमला से धर्मशाला सहित अन्य जिलों के लिए हवाई सेवाओं की संख्या बढ़ने से प्रदेश के पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। अधिक संख्या में हवाई सेवाएं शुरू होने से किराये में भी कमी आएगी। बैठक में शिमला एयरपोर्ट पर उड़ान संचालन समय दोपहर 1 बजे से बढ़ाकर शाम 4 बजे तक करने पर भी विचार किया गया है, जिससे एयरलाइंस के पास शेड्यूल के लिए अधिक विकल्प उपलब्ध हों। इसके अलावा संजौली, रामपुर, कल्पा, बद्दी और कंगनीधार में हेलीकाप्टर सेवाएं शुरू करने की संभावनाओं पर भी चर्चा हुई।
विज्ञापन


सरकार का उद्देश्य हिमाचल में हवाई कनेक्टिविटी को मजबूत बनाना है, जिससे स्थानीय लोगों, पर्यटकों और उद्योग जगत को लाभ हो सके। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के साथ प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा की गई है। - देवेश कुमार, प्रधान सचिव पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed