फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla Now allegations of beating a child at Rohru Khaddapani school

Shimla News: अब रोहड़ू के खड्डापानी स्कूल में बच्चे को पीटने के आरोप, कान से निकला खून; विभागीय जांच शुरू

Fri, 31 Oct 2025 09:44 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, रोहड़ू।
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहड़ू। Published by: अंकेश डोगरा Updated Fri, 31 Oct 2025 09:44 PM IST
सार

जिला शिमला के उपमंडल रोहड़ू की भलूण पंचायत के खड्डापानी स्कूल में बच्चे की पिटाई का मामला सामने आया है। अभिभावकों ने आरोप लगाया है कि स्कूल में एक व्यक्ति बच्चों को स्वेच्छा से पढ़ाने आता है। करीब पांच दिन पहले उसने बच्चे का कान जोर से पकड़ लिया। इससे कान से खून निकाल गया। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Shimla Now allegations of beating a child at Rohru Khaddapani school
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : AI

विस्तार

उपमंडल रोहड़ू की भलूण पंचायत के खड्डापानी स्कूल में पहली कक्षा में पढ़ने वाले बच्चे की पिटाई का मामला सामने आया है। परिजनों की ओर से सोशल मीडिया पर लगाए गए आरोप के आधार पर विभागीय जांच शुरू हो गई है। लोगों की ओर से इसकी सूचना पुलिस को भी दी गई है। अभिभावकों ने आरोप लगाया है कि स्कूल में एक व्यक्ति बच्चों को स्वेच्छा से पढ़ाने आता है। करीब पांच दिन पहले उसने बच्चे का कान जोर से पकड़ लिया। इससे कान से खून निकाल गया।

विज्ञापन


खंड प्राथमिक शिक्षा अधिकारी ने शुरू की जांच
बच्चे के पिता दुर्गा दास ने बताया कि उसका बच्चा खड्डापानी स्कूल में पहली कक्षा में पढ़ता है। पांच दिन पहले स्कूल में बच्चों को पढ़ाने के लिए आने वाले नीतिश ने उसके बच्चे के साथ मारपीट की। उसके कान से खून निकला है। उधर, मामला सामने आने के बाद खंड प्राथमिक शिक्षा अधिकारी ने शुक्रवार को स्कूल पहुंच कर मामले की जांच की है। खंड शिक्षा अधिकारी यशवंत खिमटा ने बताया कि स्कूल में स्टाफ की कमी के कारण स्कूल प्रबंधन समिति ने आपसी सहमति के बाद नीतिश को बच्चे पढ़ाने के लिए निशुल्क वहां पर रखा है।

विज्ञापन

एसडीएम को दी गई है सूचना
नीतिश की पत्नी इसी स्कूल में बच्चों को पानी पिलाने का काम करती है। इसकी पूरी जांच रिपोर्ट उपमंडल अधिकारी रोहड़ू को सौंप दी गई है। डीएसपी रोहड़ू प्रणव चौहान ने बताया कि उनको सोशल मीडिया के माध्यम से इसकी सूचना मिली है। सूचना के बाद बच्चे के अभिभावकों के बयान दर्ज करने के आदेश दिए हैं। इसकी सूचना एसडीएम को दी गई है। इससे पहले गांवणा स्कूल में एक महिला शिक्षक ने बच्चे की कंटीली झाड़ियां से पिटाई की थी। इसका वीडियो भी वायरल हुआ है। पुलिस अभी जांच कर रही है। इससे कुछ दिन पहले खाेडसू स्कूल में एक शिक्षक स्कूल में शराब पीने के आरोप में निलंबित हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed