{"_id":"6756d144cf91f63aa60682cc","slug":"shimla-news-two-women-smugglers-arrested-in-shimla-police-seized-14-09-grams-chitta-2024-12-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: शिमला में दो महिला तस्कर गिरफ्तार, पुलिस ने पकड़ा 14.09 ग्राम चिट्टा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: शिमला में दो महिला तस्कर गिरफ्तार, पुलिस ने पकड़ा 14.09 ग्राम चिट्टा
Mon, 09 Dec 2024 04:45 PM IST
अंकेश डोगरा
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Mon, 09 Dec 2024 04:45 PM IST
सार
शिमला जिले के जुब्बल में पुलिस ने चिट्टे की खेप के साथ दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान पुलिस ने गाड़ी से 14.09 ग्राम चिट्टा बरामद किया है।
विज्ञापन
चिट्टा(फाइल)
- फोटो : संवाद
विस्तार
हिमाचल प्रदेश की शिमला जिले के जुब्बल में पुलिस ने चिट्टे की खेप के साथ दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। बता दें कि शिमला के थाना जुब्बल क्षेत्र में खड़ापत्थर में पुलिस ने पांच बजे नाकेबंदी कर रखी थी। इस दौरान हरियाणा नंबर की एक गाड़ी एचआर 59F0853 शिमला से रोहड़ू की तरफ जाती दिखाई दी। जिसे पुलिस ने चेकिंग के लिए रोका तो देखा कि उसमें दो महिलाएं बैठी थी। पुलिस को शक हुआ तो गाड़ी की तलाशी ली। तलाशी के दौरान पुलिस ने गाड़ी से 14.09 ग्राम चिट्टा बरामद किया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस की पूछताछ में दोनों ने अपनी पहचान नीलम उम्र 30 साल निवासी ओल्ड जुब्बल और दूसरी ने अपनी पहचान मनिंदर कौर उम्र 38 साल यमुनानगर हरियाणा के रूप में बताई है। उधर, पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब ये जानने का प्रयास कर रही है कि ये महिलाएं नशे की खेप कहां से लाई थी और इसे आगे किसे सप्लाई करने जा रहीं थीं। एसपी शिमला संजीव गांधी ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
ढांडा में घर में दबिश देकर युवक से पकड़ा चिट्टा
स्पेशल सेल की टीम ने ढांडा में एक घर में दबिश देकर युवक को चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्जकर मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान जीवन कुमार उर्फ सोनू निवासी सरकाघाट मंडी के रूप में हुई है। पुलिस छानबीन कर रही है कि आखिरकार आरोपी नशा कहां से लेकर आया था। पुलिस के अनुसार स्पेशल सेल ने सूचना के आधार पर ढांडा में एक घर में दबिश दी। इस दौरान आरोपी से 6.490 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। एसपी शिमला संजीव कुमार गांधी ने बताया कि पुलिस मामले के हर पहलू की गंभीरता से जांच कर रही है।