फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News Lineman dies due to electric shock in Panog Sushil was a resident of Patyud village

Shimla News: पनोग में करंट लगने से लाइनमैन की मौत, पत्युड़ गांव का रहने वाला था सुशील, आउटसोर्स पर था तैनात

Mon, 24 Feb 2025 08:14 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Mon, 24 Feb 2025 08:14 PM IST
सार

जिला शिमला के शोघी क्षेत्र के पनोग गांव में बिजली लाइन की मरम्मत कार्य के दौरान कर्मचारी की करंट लगने से मौत हो गई है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Shimla News Lineman dies due to electric shock in Panog Sushil was a resident of Patyud village
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शोघी क्षेत्र के पनोग गांव में बिजली लाइन की मरम्मत कार्य के दौरान कर्मचारी की करंट लगने से मौत हो गई है। मृतक की पहचान सुशील कुमार निवासी पत्युड़ के रूप में हुई है घटना सोमवार सुबह की है, जब बिजली बोर्ड को पनोग गांव के लोगों ने बिजली आपूर्ति बंद होने की सूचना मिली।

विज्ञापन


सूचना मिलते ही सुशील कुमार और उनका एक अन्य साथी लाइन के मरम्मत कार्य के लिए रवाना हो गए। बताया जा रहा है कि पनोग के समीप ट्रांसफार्मर पर मरम्मत कार्य करने से पहले सुशील कुमार जियो स्विच निकालते समय किसी कारणवश करंट की चपेट में आ गया। इस वजह से वह अचेत होकर गिर पड़ा। साथ आए अन्य कर्मी ने आसपास के लोगों की मदद से उन्हें उपचार के लिए आईजीएमसी अस्पताल ले गए। 
विज्ञापन


आईजीएमसी में चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना मिलते ही बिजली बोर्ड के अधिकारी भी अस्पताल पहुंचे और परिजनों की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम करवाकर सौंप दिया गया है। पुलिस ने इस संबंध में कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। सुशील कुमार आउटसोर्स पर बिजली बोर्ड में बतौर लाइन कर्मी सेवाएं दे रहे थे। इस घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजली बोर्ड जतोग उपमंडल के एसडीओ योगेश कुमार ने बताया कि दुखद घटना में करंट लगने से लाइन कर्मी की मौत हुई है। बिजली बोर्ड की परिजनों के प्रति गहरी संवेदना है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed