फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla Mosque Protest Children remained hungry and thirsty in schools

Shimla Mosque Protest: भूखे प्यासे स्कूलों में कैद रहे बच्चे, गुस्साए अभिभावकों ने लगाए मुर्दाबाद के नारे

Thu, 12 Sep 2024 03:00 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Thu, 12 Sep 2024 03:00 AM IST
सार

संजौली में मस्जिद निर्माण के खिलाफ हिंदू संगठनों की प्रदर्शन के बीच बच्चे 3:00 से 4:00 बजे तक भूखे प्यासे बैठे रहे। बिना अभिभावकों के बच्चों को परिसर से न जाने देने के आदेशों के बाद अभिभावकों में हड़कंप मच गया। 

विज्ञापन
Shimla Mosque Protest Children remained hungry and thirsty in schools
डिजाइन फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

संजौली में मस्जिद निर्माण के खिलाफ हिंदू संगठनों की प्रदर्शन के बीच शहर भर के स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों और उनके अभिभावकों को परेशानी हुई। जिला प्रशासन के स्थिति को बिगड़ता देख स्कूलों को बिना अभिभावकों के बच्चों को परिसर से न जाने देने के आदेशों के बाद अभिभावकों में हड़कंप मच गया। स्कूलों की बसों और स्कूली टैक्सियों से बच्चों की आवाजाही न करने के आदेश दिए गए। कई स्कूलों में 1:00 बजे छुट्टी होनी थी। यह बच्चे 3:00 से 4:00 बजे तक भूखे प्यासे बैठे रहे।

विज्ञापन


अभिभावक सब काम धंधा छोड़कर बच्चों को लेने के लिए स्कूल दौड़ पड़े। शहर में प्रदर्शन के दौरान संजौली के लिए बंद रही बसों की आवाजाही के कारण अभिभावकों को पैदल स्कूल तक जाना पड़ा और वहां से अपने बच्चों को लेकर आना पड़ा। अभिभावक मंगलवार को ही संजौली और शहर के स्कूलों शिक्षण संस्थानों के बंद होने के आदेशों के बारे में स्कूलों में पूछते भी रहे, बावजूद जिला प्रशासन ने नौनिहालों की सुरक्षा और अभिभावकों की इस परेशानी को देखते हुए शिक्षण संस्थानों को बंद रखने की जहमत नहीं उठाई। इसका खामियाजा स्कूलों में पढ़ने वाले छोटे बच्चों और अभिभावकों को परेशान होकर भुगतना पड़ा।
विज्ञापन


संजौली और शहर के निजी और सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के गुस्साए अभिभावकों ने प्रदर्शन के दौरान प्रशासन मुर्दाबाद के नारे तक लगा दिए। जिला प्रशासन की ओर से मंगलवार को जारी किए गए आदेशों में बुधवार को सुबह 7: 00 बजे से रात 11:59 बजे तक संजौली में धारा-163 लागू रहने के साथ स्कूल, कॉलेज, सरकारी और निजी कार्यालय, बाजार नियमित से रूप खुले रखे जाने और कानून और शांति व्यवस्था कायम करने को लेकर प्रभावी कदम उठाने के दावे किए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed