फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla Airport Equipment brought from Delhi engineers remained busy in repairing the aircraft

Shimla Airport: दिल्ली से लाए उपकरण, विमान की मरम्मत में डटे रहे इंजीनियर; हवाई पट्टी बढ़ाने की उठी मांग

Tue, 25 Mar 2025 07:44 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 25 Mar 2025 07:44 PM IST
सार

सोमवार को जुब्बड़हट्टी हवाई अड्डे पर उस समय बड़ा हादसा होते होते टल गया, जब दिल्ली से शिमला आए एलायंस एयर का एटीआर-42 विमान जुब्बड़हट्टी एयरपोर्ट पर इमरजेंसी ब्रेक से रोका गया। वहीं, मंगलवार को पूरे दिन इंजीनियर विमान में आई खराबी को ठीक करने में लगे रहे।

विज्ञापन
Shimla Airport Equipment brought from Delhi engineers remained busy in repairing the aircraft
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

शिमला के जुब्बड़हट्टी हवाई अड्डे पर विमान में आई तकनीकी खराबी को दुरुस्त करने के लिए मंगलवार को पूरे दिन इंजीनियर डटे रहे। तकनीकी खराबी को ठीक करने के लिए सुबह करीब 10 बजे दिल्ली से एक विमान के जरिये उपकरण शिमला पहुंचाए गए। इसके बाद देर शाम तक इंजीनियर विमान की मरम्मत में जुटे रहे। उधर, बुधवार से दिल्ली-शिमला, शिमला-धर्मशाला, धर्मशाला-शिमला और शिमला-दिल्ली के बीच हवाई सेवाएं बहाल होने की संभावना है।

विज्ञापन


मंगलवार सुबह 9:00 बजे से ही जुब्बड़हट्टी हवाई अड्डे पर इंजीनियर विमान में आई तकनीकी खराबी को ठीक करने में जुट गए। इस दौरान इंजीनियरों ने विमान के पायलट से भी खराबी को लेकर जानकारी ली। हवाई अड्डे के कार्यवाहक निदेशक भी इस दौरान मौजूद रहे। सोमवार को जुब्बड़हट्टी हवाई अड्डे पर उस समय बड़ा हादसा होते होते टल गया, जब दिल्ली से शिमला आए एलायंस एयर का एटीआर-42 विमान जुब्बड़हट्टी एयरपोर्ट पर इमरजेंसी ब्रेक से रोका गया।
विज्ञापन


विमान में डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री और डीजीपी अतुल वर्मा सहित 44 यात्री सवार थे। पायलटों को लैंडिंग के बाद गति कम करने में कठिनाई हुई, जिससे उन्हें अंतिम क्षण में आपातकालीन ब्रेक लगाने पड़े। जुब्बड़हट्टी हवाई अड्डे के कार्यवाहक निदेशक धनपाल सिंह ने बताया कि मंगलवार को विमानन कंपनी तकनीकी खराबी को दुरुस्त करने में जुटी रही। बुधवार से सेवाएं बहाल होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed