फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   School children to visit Himachal Special Offers

हिमाचल घूमने के लिए स्कूली बच्चों को स्पेशल ऑफर

Tue, 17 Dec 2013 01:04 PM IST
अमर उजाला, शिमला
अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 17 Dec 2013 01:04 PM IST
विज्ञापन
School children to visit Himachal Special Offers
हिमाचल प्रदेश पर्यटन निगम (एचपीटीडीसी) ने अपने होटलों में दिल्ली, चंडीगढ़ और पंजाब के स्कूली बच्चों को तोहफा दिया है।
विज्ञापन


एचपीटीडीसी ने शिमला के फागू स्थित होटल एप्पल ब्लासम और सोलन के परवाणू स्थित होटल शिवालिक में रहने और खाने में स्कूली विद्यार्थियों को खास रियायत दी है।

इन होटलों में विद्यार्थियों को 1600 रुपये में तीन दिन ठहरने और खाने का पैकेज दिया जाएगा।

एचपीटीडीसी के इस खास पैकेज का लाभ सिर्फ दिल्ली, चंडीगढ़ और पंजाब के विद्यार्थियों को ही मिलेगा।
इसकी पुष्टि एचपीटीडीसी के प्रबंध निदेशक मोहन चौहान ने की है।

चौहान ने कहा कि पर्यटन विकास निगम ने अपनी कम मुनाफे वाली इकाइयों में छात्रों के ग्रुप स्टे को प्रोत्साहन देने के लिए विशेष पैकेज लांच किया है।

कम से कम 40 छात्रों के लिए पैकेज बुक करने पर 1600 रुपये में तीन दिन के लिए एक कमरा उपलब्ध करवाया जाएगा। कमरे में चार छात्र ठहरेंगे और छात्रों का भोजन भी इसी पैकेज में शामिल रहेगा।
विज्ञापन


पहले चरण में एचपीटीडीसी ने सतलुज सर्किट के तहत आने वाले दो डिलक्स होटलों में छात्रों को पैकेज की सुविधा देने का फैसला लिया है।

राजधानी शिमला के  फागू स्थित होटल एप्पल ब्लासम और परवाणू के होटल शिवालिक में छात्रों को यह सुविधा दी जाएगी।

तीन दिन के पैकेज में छात्र पर्यटन विकास निगम के होटलों में ठहर कर आसपास के पर्यटन स्थलों की सैर कर सकेंगे। इतना ही नहीं पर्यटन स्थलों तक आने जाने के लिए छात्रों को एचपीटीडीसी कम दरों पर अपनी बस सुविधा भी उपलब्ध करवाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


होटल शिवालिक (परवाणू)
राष्ट्रीय राजमार्ग-22 पर स्थित होटल शिवालिक से आसपास स्थित पर्यटन स्थलों में घूमने का आनंद लिया जा सकता है। होटल शिवालिक से पिंजौर की दूरी 10 किलोमीटर, डगशाई की दूरी 28 किलोमीटर, कसौली की दूरी 37 किलोमीटर और सुबाथू की दूरी 45 किलोमीटर है।


होटल एप्पल ब्लासम (फागू)
हिंदुस्तान तिब्बत मार्ग पर स्थित होटल एप्पल ब्लासम से प्राकृतिक छटा देखते ही बनती है। होटल एप्पल ब्लासम से कुफरी की दूरी 4 किलोमीटर, शिमला की दूरी 22 किलोमीटर, चायल की दूरी 27 किलोमीटर और नारकंडा
की दूरी 42 किलोमीटर है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed