फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sanjauli Mosque decision on Sanjauli Mosque may be put on hold tland has not been measured

Sanjauli Mosque: लटक सकता है संजौली मस्जिद का फैसला, जमीन की नहीं हुई पैमाइश; पिछली सुनवाई में दिए थे निर्देश

Thu, 19 Sep 2024 09:40 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Thu, 19 Sep 2024 09:40 AM IST
सार

संजौली मस्जिद कमेटी के खुद अवैध निर्माण गिराने के आवेदन के बावजूद नगर निगम इस पर कोई भी फैसला लेने की जल्दबाजी में नहीं है। ऐसे में कथित अवैध निर्माण गिराने का फैसला अक्तूबर तक लटक सकता है। 

विज्ञापन
Sanjauli Mosque decision on Sanjauli Mosque may be put on hold tland has not been measured
संजौली मस्जिद - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

संजौली मस्जिद में कथित अवैध निर्माण गिराने का फैसला अक्तूबर तक लटक सकता है। मस्जिद कमेटी के खुद अवैध निर्माण गिराने के आवेदन के बावजूद नगर निगम इस पर कोई भी फैसला लेने की जल्दबाजी में नहीं है।  नगर निगम की वास्तुकार शाखा के कनिष्ठ अभियंता ने अभी मौके पर जाकर अवैध निर्माण की पैमाइश भी नहीं की है। माना जा रहा है कि इस माह के अंत तक अब यह पैमाइश रिपोर्ट तैयार की जाएगी।

विज्ञापन


विज्ञापन


सात सितंबर को हुई पिछली सुनवाई में नगर निगम आयुक्त कोर्ट ने इस क्षेत्र के कनिष्ठ अभियंता को ताजा स्टेट्स रिपोर्ट कोर्ट में पेश करने के आदेश दिए हैं। रिपोर्ट से पता चलेगा कि मौके पर कुल कितना अवैध निर्माण हुआ है। इस मामले पर अगली सुनवाई पांच अक्तूबर को होनी है। ऐसे में माना जा रहा है कि इसी दिन इस मामले पर कोई फैसला लिया जाएगा। मस्जिद कमेटी ने जब खुद अवैध निर्माण गिराने का आवेदन किया था तो माना जा रहा था कि निगम सुनवाई से पहले भी इस पर कोई फैसला ले सकता है। लेकिन फिलहाल ऐसा नहीं हुआ है। निगम इस मामले के कानूनी पहलुओं पर विचार कर रहा है। दूसरी ओर हिंदूवादी संगठन नगर निगम के फैसले का इंतजार कर रहे हैं। चर्चा है कि दो राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव के बाद पांच अक्तूबर को होने वाली सुनवाई में ही इस मामले पर कोई फैसला लिया जा सकता है। इसका सभी इंतजार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सख्ती के बावजूद संजौली में अभी भी बैठ रहे तहबाजारी 
शहर के संजौली बाजार में कुछ तहबाजारियों को न उठाए जाने पर स्थानीय लोगों ने सवाल खड़े किए हैं। नगर निगम और पुलिस विभाग इन तहबाजारियों पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहा। संजौली चौक के पास सड़क किनारे इनकी दुकानें लग रही हैं। नगर निगम ने इस क्षेत्र से ज्यादातर तहबाजारियों को तो हटा दिया है लेकिन कुछेक पर कार्रवाई नहीं की जा रही। नगर निगम का कहना है कि जो तहबाजारी पंजीकृत नहीं हैं, उन सभी को हटाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed