{"_id":"1552613c-bfac-11e2-a4b2-d4ae52bc57c2","slug":"sachin-became-fan-of-himachal-beauty","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल की खूबसूरती पर कुछ ऐसे फिदा हुए सचिन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल की खूबसूरती पर कुछ ऐसे फिदा हुए सचिन
धर्मशाला/मोहिंद्र सिंह
Updated Sat, 18 May 2013 04:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में आईपीएल मैच खेलने पहुंचे मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर धर्मशाला की वादियों पर फिदा हो गए हैं।
विज्ञापन
एचपीसीए के द पवेलियन होटल में ठहरे सचिन तेंदुलकर ने अपने सहयोगी खिलाड़ियों से धौलाधार की पहाड़ियों की खूबसूरती की जमकर तारीफ की।
धौलाधार की पहाड़ियों पर फिदा सचिन ने धर्मशाला की खूबसूरती को कैमरे में कैद भी किया।
तेंदुलकर ने धौलाधार की खूबसूरती के कुछ फोटोग्राफ अपने मोबाइल से मुंबई में बैठे अपने दोस्तों को भी पोस्ट किए।
शुक्रवार शाम को क्रिकेट स्टेडियम में बॉलिंग प्रैक्टिस के बाद सचिन तेंदुलकर ने मैदान के साथ धौलाधार पहाड़ियों की फोटोग्राफी की।
उन्होंने टीम के फोटोग्राफर से मैदान में धौलाधार की पहाड़ियों के साथ फोटो भी खिंचवाए।
एचपीसीए अध्यक्ष एवं बीसीसीआई के संयुक्त सचिव अनुराग ठाकुर ने कहा कि मास्टर बलास्टर सचिन तेंदुलकर धौलाधार की पहाड़ियों के मुरीद हो गए हैं।
उन्होंने बताया कि सचिन तेंदुलकर ने धर्मशाला की खूबसूरती की जमकर तारीफ की है। सचिन ने धर्मशाला की खूबसूरती को कैमरे में कैद कर मुंबई में अपने दोस्तों के साथ शेयर भी किया है।
विज्ञापन