फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rs 120 crore released from the center for major district roads of Himachal

Himachal: हिमाचल की प्रमुख जिला सड़कों के लिए केंद्र से 120 करोड़ रुपये जारी, केंद्र सरकार से मांगा गया था बजट

Thu, 03 Jul 2025 07:37 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Thu, 03 Jul 2025 07:37 PM IST
सार

केंद्र सरकार ने हिमाचल सरकार को एमडीआर सड़कों के निर्माण कार्यों में तेजी लाने के लिए 120.63 करोड़ रुपये की राशि जारी की है।

विज्ञापन
Rs 120 crore released from the center for major district roads of Himachal
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : AI

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में प्रमुख जिला सड़क (एमडीआर) के निर्माण कार्यों में देरी नहीं होगी। केंद्र सरकार ने हिमाचल सरकार को एमडीआर सड़कों के निर्माण कार्यों में तेजी लाने के लिए 120.63 करोड़ रुपये की राशि जारी की है। केंद्रीय भूतल एवं परिवहन मंत्रालय अवर सचिव शशि भूषण कुमार ने इसको लेकर हिमाचल सरकार को पत्र भेजा है। इसके अलावा केंद्र सरकार ने पहले जारी किए गए पैसे के खर्चों का ब्योरा मांगा है। इसको लेकर यूसी देने की बात कही गई है।

विज्ञापन


हिमाचल में 20 से ज्यादा एमडीआर सड़कों के काम चल रहे हैं। इन सड़कों से जिलों को जोड़ा जाना है। जिन सड़को के कार्यों को किया जा चुका है। अगर उन्हें चौड़ा करना और मरम्मत की जानी है, इसमें भी इस राशि को उपयोग में लाया जा सकता है। सीआआईएफ के तहत हिमाचल को यह राशि जारी की गई है। उल्लेखनीय है कि तत्तापानी से सलापड़, जिला शिमला, सिरमौर और कांगड़ा में प्रमुख जिला सड़कों के निर्माण कार्य चल रहे हैं। यह सड़कें एक छोर से दूसरे छोर तक पहुंच चुकी है लेकिन इन्हें पक्का करने के लिए पैसे की कमी खल रही थी। ऐसे में हिमाचल सरकार ने केंद्र को पैसा जारी करने का प्रस्ताव भेजा था। इसकी स्वीकृति मिलने से कार्य आगे बढ़ पाएगा। इसके अलावा हिमाचल सरकार ने केंद्र को 150 करोड़ रुपये जारी करने को पत्र लिखा है। इसको लेकर भी हिमाचल सरकार ने केंद्र को यूसी भेज दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed