{"_id":"690222a27d209e4d790865c4","slug":"rohru-student-beating-case-action-will-be-taken-against-other-people-present-in-the-room-as-well-2025-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहड़ू छात्र पिटाई मामला: कमरे में मौजूद अन्य लोगों पर भी होगी कार्रवाई, महिला शिक्षक से थाने में पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहड़ू छात्र पिटाई मामला: कमरे में मौजूद अन्य लोगों पर भी होगी कार्रवाई, महिला शिक्षक से थाने में पूछताछ
Wed, 29 Oct 2025 07:50 PM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहडू।
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहडू।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Wed, 29 Oct 2025 07:50 PM IST
सार
जिला शिमला के उपमंडल रोहड़ू की प्राथमिक पाठशाला गांवणा में छात्र की कमीज उतरवाकर कांटेदार झाड़ी से पिटाई के मामले में घटना के समय मौके पर मौजूद अन्य शिक्षकों और उपस्थित लोगों पर भी कार्रवाई की तैयारी है।
विज्ञापन
महिला शिक्षक ने बच्चे की कमीज उतारकर कांटेदार झाड़ी से की पिटाई,
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उपमंडल रोहड़ू की प्राथमिक पाठशाला गांवणा में छात्र की कमीज उतरवाकर कांटेदार झाड़ी से पिटाई के मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी। बुधवार को महिला शिक्षक से थाने में पूछताछ की गई। पता चला कि घटना के समय मौके पर मौजूद अन्य शिक्षकों और उपस्थित लोगों पर भी कार्रवाई की तैयारी है। पुलिस कमरे में उपस्थित लोगों की पहचान करने में लगी है। पिटाई का वीडियो जुलाई में अध्यापिका ने खुद अपने मोबाइल से बनाया।
विज्ञापन
वीडियो में दिखाई दे रहा कि महिला शिक्षक बिना कमीज के खड़े बच्चे की कांटेदार झाड़ियों से पिटाई कर रही है। महिला शिक्षक ने कोई शरारत करने के बाद बच्चे की इस तरह से पिटाई की। जांच के बाद मुख्य शिक्षक के पद पर तैनात रीना राठौर के निलंबन के आदेश जारी हो चुके है। मंलगवार को ही आरोपी महिला शिक्षक पर रोहड़ू थाना में मामला दर्ज किया गया है। डीएसपी प्रणव चौहान ने बताया कि महिला शिक्षक से पूछताछ की गई। महिला के बयान में दर्ज हुए हैं। घटना के दौरान मौके पर कुछ अन्य लोगों की उपस्थिति सामने आई है। इन लोगों की पहचान होने के बाद उनको भी इस अपराध के मामले में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- Shimla: कंटीले पौधे से पांचवीं कक्षा के छात्र की पिटाई पर महिला शिक्षक निलंबित, केस दर्ज
विज्ञापन