फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Registration closed till the weather clears appeal to devotees stay wherever you are in Shrikhand Yatra

Shrikhand Yatra: मौसम साफ होने तक पंजीकरण बंद, श्रद्धालुओं से अपील- श्रीखंड यात्रा में जो जहां हैं, वहीं रहें

Mon, 21 Jul 2025 06:47 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, निरमंड (कुल्लू)।
संवाद न्यूज एजेंसी, निरमंड (कुल्लू)। Published by: अंकेश डोगरा Updated Mon, 21 Jul 2025 06:47 PM IST
सार

श्रीखंड यात्रा के लिए मौसम के साफ होने तक ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन बंद कर दी गई है। प्रशासन की ओर से स्थापित पड़ावों, सुरक्षित जगहों पर श्रद्धालुओं को रुकने के निर्देश दिए गए हैं। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Registration closed till the weather clears appeal to devotees stay wherever you are in Shrikhand Yatra
श्रीखंड महादेव - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

खराब मौसम के चलते सोमवार को श्रीखंड यात्रा फिलहाल एक दिन के लिए रोकी गई है। श्रीखंड महादेव यात्रा ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं एसडीएम निरमंड मनमोहन सिंह ने बताया कि यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं को जहां हैं, वहीं रहने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन


रविवार रात से ही क्षेत्र में भारी बारिश हो रही है। इसके चलते श्रीखंड महादेव यात्रा का रास्ता फिसलन भरा हो गया है। रास्ते में पड़ने वाले कई नालों, झरनों में भी पानी का बहाव बढ़ गया है। इस कारण यात्रा जोखिम भरी हो सकती है। एसडीएम मनमोहन सिंह ने बताया कि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में अधिक ठंड हो गयी है। बारिश में भीगने से ठंड लगने के कारण यात्रियों को हाइपोथर्मिया (शरीर का तापमान सामान्य से कम हो जाना) का खतरा बढ़ जाता है। उन्होंने कहा कि इन सभी कारणों को ध्यान में रखते हुए ही यात्रा पर मौसम के साफ होने तक ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन बंद कर दी गई है। प्रशासन की ओर से स्थापित पड़ावों, सुरक्षित जगहों पर श्रद्धालुओं को रुकने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


यात्रा ट्रस्ट करता है सुरक्षा और स्वास्थ्य सुविधा का इंतजाम
18,570 फीट की ऊंचाई पर स्थित श्रीखंड महादेव की यात्रा बेहद कठिन है। यात्रियों की सुरक्षा के लिए यात्रा के दौरान सिंहगाड में बेस कैंप बनाया गया है। यहा हर यात्री का मेडिकल चेकअप करने के बाद ही पंजीकरण किया जाता है। इसके अलावा थाचडू, कुंशा, भीमडवारी व पार्वतीबाग में कैंप स्थापित किए गए हैं। इनमें रेस्क्यू टीम, मेडिकल टीम, पुलिस और होमगार्ड की टीम तैनात की गई है। सेक्टर मजिस्ट्रेटों के साथ पुलिस अधिकारी, अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण संस्थान मनाली, जलशक्ति, वन विभाग और स्वास्थ्य विभाग के प्रभारियों की नियुक्ति की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed