फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   recruitment of conductors and drivers will be conducted soon in himachal

हिमाचल में जल्द होगी ड्राइवर-कंडक्टरों की भर्ती

Fri, 11 Jan 2013 10:22 AM IST
धर्मशाला/ब्यूरो
धर्मशाला/ब्यूरो Updated Fri, 11 Jan 2013 10:22 AM IST
विज्ञापन
recruitment of conductors and drivers will be conducted soon in himachal

हिमाचल सड़क परिवहन निगम में जल्द ही ड्राइवर-कंडक्टरों की भर्ती होने वाली है। परिवहन मंत्री जीएस बाली ने कहा है कि परिवहन निगम की कार्यशैली में आवश्यक सुधार लाए जाएंगे। साथ ही ड्राइवरों और कंडक्टरों के रिक्त पद शीघ्र भरे जाएंगे। प्रत्येक चालक को तारादेवी डिपो में कम से कम दो साल नौकरी करना अनिवार्य बनाया जाएगा। समय-समय पर निगम के सभी ड्राइवर और कंडक्टरों की स्वास्थ्य जांच भी अनिवार्य रूप से करवाई जाएगी। उन्होंने गुरुवार शाम निगम अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।

विज्ञापन


वर्दी पहनना भी अनिवार्य
बाली ने कहा कि निगम की वर्कशाप में गुणात्मक मरम्मत पर विशेष बल दिया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी बस को रूट पर भेजने से पहले गहनता से तकनीकी जांच की जाए। निगम के सभी चालकों, परिचालकों को वर्दी पहनना भी अनिवार्य बनाया जाएगा।
विज्ञापन


समय-समय पर निरीक्षण
मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे यात्रियों की सुविधा के लिए निगम द्वारा विभिन्न स्थानों पर प्राधिकृत होटल-ढाबों में जलपान एवं भोजन की न्यूनतम दरों तथा गुणवत्तापूर्ण के लिए समय-समय पर निरीक्षण करें। किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर उस होटल का पंजीकरण रद किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने निर्देश दिए कि प्रदेश में अन्य राज्यों से टूरिस्ट के नाम पर आने वाली बिना परमिट की वाल्वों बसों का निरीक्षण किया जाए। अनियमितता पाए जाने पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत आवश्यक कार्रवाई की जाए। प्रदेश में आनलाइन टिकट आरक्षण को ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यरत लोकमित्र केंद्रों के माध्यम से भी टिकट आरक्षित कराए जाने पर उन्होंने बल दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed