फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Zonali and Kaleda won cricket matches.

Rampur Bushahar News: जोनली और कलेडा ने जीते क्रिकेट मुकाबले

Sun, 14 Jun 2026 11:39 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
ब्रांदली में लेदर बाल क्रिकेट प्रतियोगिता में खेले जा रहे मैच
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। नरैण पंचायत के ब्रांदली में वाइट लेदर बाल क्रिकेट प्रतियोगिता में रोमांचक मुकाबलों का दौर जारी है। चतरखंड युवक मंडल ब्रांदली की ओर से ग्रामीण स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। रविवार को पहला मुकाबला नेगी ब्रदर्स जोनली और वाईसी शरण जराशी के मध्य हुआ। जोनली ने पहले खेलते हुए निर्धारित 8 ओवर में छह विकेट खोकर 70 रन बनाए। आशु नेगी ने 41 रन की पारी खेली। जवाबी पारी खेलने उतरी शरण जराशी की टीम ने सात विकेट खोकर 62 रन बनाए। जोनली ने मैच जीतकर अगले दौर में प्रवेश पाया। दूसरा मैच समरसेट नेहरा और ब्लैक पैंथर कलेडा के मध्य हुआ। यह मैच काफी रोमांचक रहा। नेहरा ने पहले खेलते हुए निर्धारित 10 ओवर में छह विकेट खोकर 83 रन बनाए। वहीं, कलेडा की टीम ने अंतिम बाल में लक्ष्य हासिल कर अगले दौर में प्रवेश पाया। आयोजक कमेटी के अध्यक्ष लायक राम पौंड ने कहा कि प्रतियोगिता की विजेता टीम को 1,51,000 नकद राशि एवं ट्रॉफी और उपविजेता टीम को 75 हजार एवं ट्रॉफी से सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article