फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Youths in Rajpura restored damaged irrigaYouths in Rajpura restored damaged irrigation canaltion canal

Rampur Bushahar News: राजपुरा में युवाओं ने क्षतिग्रस्त सिंचाई कूहल को किया बहाल

Wed, 11 Mar 2026 11:02 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
Youths in Rajpura restored damaged irrigaYouths in Rajpura restored damaged irrigation canaltion canal
राजपुरा में बरसात से क्षतिग्रस्त कूहल को दुरूस्त करते युवा। संवाद
सूखे के कारण बढ़ी किसानों-बागवानों की दुश्वारियां
विज्ञापन

बरसात के कारण करीब 20 मीटर नहर का मिटा नामोनिशान
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। राजपुरा के सेलरा खड्ड में बरसात के दौरान सिंचाई कूहल क्षतिग्रस्त हो गई थी। वहीं, लगातार चल रहे सूखे के कारण किसान और बागवान परेशान हैं। मटर, आलू समेत कई सब्जियां सूखने के कगार पर पहुंच चुकी हैं। ऐसे में राजपुरा गांव के युवाओं ने क्षतिग्रस्त कूहल को दुरुस्त किया और पानी खेतों तक पहुंचाया। युवाओं ने अपने पैसे खर्च कर पाइप खरीदे और क्षतिग्रस्त नहर को अस्थायी तौर पर बहाल किया। हालांकि, नहर को स्थायी तौर पर चलाने के लिए बजट की दरकार है। बरसात के दौरान सेलरा खड्ड से बनी सिंचाई नहर का करीब 20 मीटर तक नामोनिशान मिट गया है। इस कारण किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश न होने के कारण खेत सूखे पड़ गए हैं और जमीन से नमी गायब हो गई है। ऐसे में मटर, आलू समेत अन्य सब्जियों पर सूखे की मार पड़ रही है। ऐसे में युवाओं ने क्षतिग्रस्त नहर को दुरुस्त करने का बीड़ा उठाया। युवाओं ने पाइप जोड़कर नहर को अस्थायी तौर पर बहाल किया। वहीं, जगह-जगह बंद पड़ी नहर को भी संवारा और सिंचाई सुविधा बहाल की। प्यारे लाल, राकेश चौहान, पुष्पेंद्र कायथ, मोहन सिंह, विनोद चौहान, ऋतिक चौहान, गोंविद, संतोष और बलबीर सहित अन्य ग्रामीणों ने कहा सूखे के कारण किसानी संकट में है। बारिश न होने के कारण बगीचाें और सब्जियां पर सूखे का साया पड़ा हुआ है। जमीन से नमी गायब हो गई है और नकदी फसलें प्रभावित हो रही हैं। उन्होंने सरकार और पंचायत से सिंचाई नहर की स्थायी बहाली के लिए बजट की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article