फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Youth will be made aware at the Panchayat level to eliminate drug addiction

Rampur Bushahar News: नशे के खात्मे को पंचायत स्तर पर युवाओं को करेंगे जागरूक

Fri, 20 Mar 2026 11:47 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
Youth will be made aware at the Panchayat level to eliminate drug addiction
सराहन में चार पंचायतों के लोगों को किया नशा निवारण बारे जागरूक। स्रोत : पुलिस प्रशासन
सराहन में पंचायत स्तरीय नशा निवारण समिति की बैठक में किया जागरूक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। पंचायत स्तरीय नशा निवारण समिति की बैठक पुलिस चौकी सराहन में हुई। अध्यक्षता डीएसपी नरेश शर्मा ने की। डीएसपी नरेश शर्मा ने प्रतिनिधियों और ग्रामीणों को नशा निवारण को लेकर चलाए जा रहे अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया। उन्होंने पंचायत किन्नू, शाहधार, सराहन और बौंडा से आए लोगों और प्रतिनिधियों से नशे के खात्मे के लेकर विचार-विमर्श किया। उन्होंने बैठक में उपस्थित प्रतिनिधियों को मादक पदार्थ अधिनियम एनडीपीएस एक्ट, पीईआटी एनडीपीएस एक्ट के बारे में जानकारी दी। उन्होंने मादक पदार्थों के दुष्प्रभाव बताए। बैठक में निर्णय गया कि पंचायत स्तर पर युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए व्यापक जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे। शर्मा ने बताया कि क्षेत्र के विभिन्न संवेदनशील स्थानों की पहचान कर वहां विशेष निगरानी और रोकथाम की व्यवस्था की जा रही है। स्थानीय नागरिकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए उन्हें विभिन्न कार्यक्रमों और पुलिस गतिविधियों से जोड़ा जा रहा है। बैठक में पुलिस और जनता के बीच बेहतर तालमेल और सूचनाओं के आदान-प्रदान को मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया गया। मौजूद लोगों ने क्षेत्र को नशा मुक्त बनाने के लिए पूरे सामर्थ्य से पुलिस प्रशासन का पूर्ण सहयोग करने का आश्वासन दिया। अब पुलिस उपमंडल की पंचायत स्तर की नशा निवारण समिति की बैठकें आगामी समय में आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article