{"_id":"644e934d2c5e8584eb02fc74","slug":"youth-mandi-kaobil-won-the-cricket-competition-rampur-hp-news-c-19-1-138052-2023-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: युवक मंडी काओबील ने जीती क्रिकेट प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: युवक मंडी काओबील ने जीती क्रिकेट प्रतियोगिता
Sun, 30 Apr 2023 09:41 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
Updated Sun, 30 Apr 2023 09:41 PM IST
विज्ञापन
युवक मंडल काओबील टीम के सदस्य क्रिकेट प्रतियोगिता जीतने के बाद ट्राॅफी हासिल करते हुए।
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। सराहन में आयोजित रोहित धंगल क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब युवक मंडल काओबील ने जीत लिया है। सराहन के नलाटी स्टेटियम में शौनितपुरी युवक मंडल की ओर से आयोजित प्रतियोगिता के समापन अवसर पर मुख्यातिथि जीता सिंह चौहान और विशेष अतिथि सराहन पंचायत के उप प्रधान सोहन पांटू ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला युवक मंडल काओबील और चेल्सी सराहन के बीच खेला गया। चेल्सी सराहन ने पहले खेलते हुए काओबील की टीम के सामने 94 रनों का लक्ष्य रखा। जवाब में युवक मंडल काओबील ने 8.4 ओवरों में ही लक्ष्य पूरा कर लिया। युवक मंडल काओबील ने 6 विकेट से मैच जीता।
इस दौरान महिलाओं की रस्साकशी प्रतियोगिता भी रखी रखी गई थी। बारिश के कारण मैच नहीं हो पाया। इनाम राशि सभी को बराबर बांटी गई। महिला मंडल किन्फी ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया। समापन अवसर पर युवक मंडल शौनितपुरी की ओर भीमाकाली मंदिर में भंडारे का आयोजन भी किया गया।
विज्ञापन
मुख्यातिथि जीता सिंह चौहान ने प्रतियोगिता की विजेता टीम काओबील को डेढ़ लाख रुपये नकद एवं ट्रॉफी और उपविजेता चेल्सी सराहन को 75,000 नकद एवं ट्राफी देकर पुरस्कृत किया। चेल्सी सराहन के बबलू को मैन आफ द सीरीज से नवाजा गया। इस मौके पर बीडीसी रामपुर अध्यक्ष आशीष कायथ, युवक मंडल सराहन प्रधान विकास चागनवी, सचिव नवीन ढाली सहित अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद