फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Youth injured in road accident in Chopal; referred to Shimla

Rampur Bushahar News: चौपाल में सड़क हादसे में युवक घायल, शिमला रेफर

Thu, 08 Oct 2026 11:06 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
तुईल गांव के समीप झीना-तुईल सड़क पर हुआ हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चौपाल (रोहड़ू)। चौपाल उपमंडल के झीना पंचायत में बुधवार रात को तुईल गांव के पास झीना-तुईल सड़क पर एक ऑल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में कार सवार एक युवक घायल हो गया। घायल युवक की पहचान तुईल गांव निवासी 30 वर्षीय वीरेंद्र टेगटा पुत्र प्रकाश चंद के रूप में हुई है। दुर्घटनाग्रस्त ऑल्टो कार का नंबर एचपी 08ए-8054 है। हादसे के बाद वीरेंद्र को परिजनों और ग्रामीणों की सहायता से उपचार के लिए सिविल अस्पताल ठियोग पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया। उसकी हालत फिलहाल सामान्य बताई जा रही है। हादसे की सूचना मिलने के बाद चौपाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने दुर्घटना के संबंध में मामला दर्ज किया है। हादसे के कारणों की गहनता से जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि दुर्घटना किस वजह से हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article